Aurangabad RJD leader death: सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि नागेंद्र राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता थे और आज बारिश के कारण अच्छे मौसम के चलते गांव में बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे. इसी को लेकर वह भी बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने लगा. खेल खेल में गेंद को पकड़ने के दौरान टूटकर खेत में गिरे विद्युत तार को वह नहीं देख सका और उसके चपेट में आ गया. किसी तरह से उसे तार से मुक्त कराकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
नागेंद्र की मौत की पुष्टि होते ही सदर अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने बताया कि नागेंद्र अपने पीछे 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु एवं 7 वर्षीय पुत्री अवंतिका को रोते बिलखते छोड़ गया है. साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि नागेंद्र खेती किसानी करके परिवार का भड़ास पोषण कर रहा था और इसकी मौत ने पूरे परिवार की कमर तोड़ दी.
राहत के लिए मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है ताकि उस राशि से आश्रितों को आर्थिक रूप से मजबूती प्राप्त हो. इधर नागेंद्र की मौत की खबर सुनते ही औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों का ढाढस बंधाया. उन्होंने इस परिस्थिति में मृतक के परिजन के साथ हर कदम पर खड़े रहने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि नागेंद्र की मौत से औरंगाबाद राष्ट्रीय जनता दल ने एक कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता खो दिया है. इनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.
Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.