Prashant Kishor Net Worth 2026: बांकीपुर का उपचुनाव बिहार की सियासत का एक अहम हिस्सा है. शुरुआती मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर आगे नजर आ रहे हैं. इस सीट पर भाजपा के नीरच कुमार पीछे यानी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. प्रशांत किशोर ने नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. उनके और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 198 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
प्रशांत किशोर की नेटवर्थ
प्रशांत किशोर के नाम पर दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कई संपत्ति रजिस्टर्ड है. साथ ही उनके पास सोना-चांदी और बैंक में काफी बड़ी रकम मौजूद है. चुनावी हलफनामे के अनुसार प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी ने फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ कई शेयर में निवेश किया हुआ है, 63 लाख रुपये से अधिक शेयर खरीदे हैं. इसके अलावा 3 करोड़ की FD,5.34 करोड़ रुपये का लाइफ इंश्योरेंस और 1.24 करोड़ के म्युचुअल फंड मौजूद है. पोस्ट ऑफिस के PPF में भी उनका 58.75 लाख रुपये का निवेश है.
कितना है प्रशांत किशोर पर कर्ज?
प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के ऊपर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है. प्रशांत किशोर के पास एक सोने की अंगूठी और उनकी पत्नी के पास 475 ग्राम का सोना और 200 ग्राम चांदी है. सोने की कीमत 64 लाख 12 हजार 500 रुपये है.
करोड़ों की नेटवर्थ
प्रशांत किशोर के पास 22,19,74,967 रुपये की चल संपत्ति आंकी गई है. जबकि उनकी पत्नी के पास 89 करोड़ 51 लाख 67 हजार 249 रुपये की चल संपत्ति है. प्रशांत किशोर के पास 73 करोड़ 87 लाख की अचल संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी के पास 12 करोड़ 42 लाख की अचल संपत्ति है. कुल मिलाकर प्रशांत किशोर की नेटवर्थ 198 करोड़ रुपये है.
लाखों की जमीन के मालिक हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर के पास तीन एकड़ शिवसागर में खेती के लिए जमीन है. साथ ही उनके पास पटना में एक मकान भी है. दिल्ली के वसंत विहार में भी उनका एक घर है. उत्तर प्रदेश के इंदिरापुरम में एक अपार्टमेंट, गाजियाबाद के वसुंधरा में एक फ्लैट में आधी हिस्सेदारी, रोहतास में पैतृक संपत्ति और बक्सर में एक मातृ संपत्ति मौजूद है. पत्नी जान्हवी के नाम पर भी कई जमीन है. असम में उनके नाम पर प्रॉपर्टी है. वहीं नोएडा में भी एक प्रॉपर्टी का अलॉटमेंट मौजूद है.
ये भी पढ़ें: रात के अंधेरे में 5 लड़कियों ने कर दिया ‘कांड’ सुबह खिड़की टूटी देखकर समझ आ गया माजरा
Disclaimer: यहां मौजूद आंकड़े सार्वजनिक उपलब्ध जानकारी के आधार पर है. मूल आंकड़े इससे भिन्न भी हो सकते हैं. इनखबर इन आंकड़ों की पुष्टी नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: Video: प्यार, वादा और धोखा…प्रेमिका ने शादी के लिए कहा तो, प्रेमी ने चलती बाइक से 100 मीटर तक घसीटा