Home > क्राइम > पार्ट टाइम ‘प्लेबॉय’ बनकर लाखों कमाने निकले थे युवक, बिहार में खूबसूरत युवतियों ने कर दिया कांड!

पार्ट टाइम ‘प्लेबॉय’ बनकर लाखों कमाने निकले थे युवक, बिहार में खूबसूरत युवतियों ने कर दिया कांड!

Bihar Playboy Racket Busted: पार्ट टाइम 'प्लेबॉय' बनकर लाखों कमाने की इच्छा ने कुछ युवाओं को मुश्किल में डाल दिया.

By: JP Yadav | Last Updated: August 6, 2026 11:11:15 AM IST



Bihar Playboy Racket Busted: बिहार विशेष टास्क फोर्स (Special Tast Force) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए साइबर ठगी के एक चौंकाने वाले गिरोह का खुलासा किया है. इस गिरोह के 6 शातिर सदस्य STF की गिरफ्त में आए हैं. पत्रकार वार्ता में  एसटीएफ के  अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर पुरुषों को फंसाते थे. इसके लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वह  खूबसूरित युवतियों और अच्छी दिखने वाली महिलाओं की आकर्षक फोटो अपलोड किया करते थे. इसके बाद सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर फोटो डालकर पुरुषों को आकर्षित करते थे. 

पुरुष जब इनके चंगुल फंस जाता तो ये फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से भ्रामक एवं आकर्षक पोस्ट प्रकाशित कर लोगों को अपने झांसे में लेते थे. इन्हें Playboy की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पंजीकरण शुल्क, प्रोसेसिंग शुल्क, आइडी कार्ड समेत कई अन्य चीजें बनाने के नाम पर रुपयों की मांग की जाती थी.  पैसे मिलने के बाद ये दूरी बना लेते थे. 

कौन-कौन हुआ गिरफ्तार?

 बिहार एसटीएफ ने युवाओं को प्लेबॉय की नौकरी देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, इनमें श्रीराम कुमार, शत्रुघ्न कुमार, प्रभात कुमार, मनु कुमार, शैलेंद्र मांझी और निवास मांझी शामिल हैं. एसटीएफ के अनुसार, इनमें से पांच शेखोपुर सराय के बाजितपुर के रहने वाले हैं, जबकि मनु कुमार नालंदा के अस्थावां का रहने वाला है. जांच में  इनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि इनमें कुछ लड़कियां भी  शामिल थीं, जिनके जरिये ये प्लेबॉय बनने के इच्छुक लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करते थे. 

गहराई से जांच में जुटी पुलिस

वहीं, एसटीएफ की एक अन्य टीम ने शेखोपुर सराय से वाट्सएप हैक कर फर्जी एप एवं लिंक के जरिए आनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी मो. अरमान और मो. सलामत को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. एसटीएफ इन फोन की जांच करा रही है, जिससे  और सुराग मिल सकें. 

 कौन होता है प्लेबॉय

सामान्य भाषा में समझें तो प्लेबॉय (Playboy) का मतलब एक ऐसा अमीर पुरुष होता है जो अपना पूरा समय और पैसा मौज-मस्ती में गंवाता है. वह अपने ऐशो-आराम, पार्टियों और महिलाओं के साथ संबंध बनाने में बिताता है. कहा जाता है कि प्लेबॉय किसी भी तरह की गंभीर जिम्मेदारी या लंबे रिश्ते से दूर रहता है. इसकी कई और परिभाषा भी है. 

यह भी पढ़ें:  Muskan Death Mystery: कौन थी लखनऊ की खूबसूरत मुस्कान?  500 किलोमीटर दूर ‘बदनाम गली’ में संदिग्ध हालात में गई जान!

Advertisement