Home > बिहार > Patna Couple: होटल में मौज कर रहा था प्रेमी जोड़ा, अचानक पहुंची गई पुलिस, युवक बोला- लड़की अपनी…

Patna Couple: होटल में मौज कर रहा था प्रेमी जोड़ा, अचानक पहुंची गई पुलिस, युवक बोला- लड़की अपनी…

Bihar Couple News: बिहार के पटना में एक होटल में प्रेमी जोड़ा रुका हुआ था. नवादा का रहने वाला यह प्रेमी जोड़ा करीब एक सप्ताह पहले अपने घर से भागकर पटना आया था. पुलिस ने लड़की के परिजनों की मदद से दोनों को होटल से बरामद किया.

By: Hasnain Alam | Published: May 21, 2026 8:02:05 PM IST



Patna Couple News: बिहार के पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पूरा मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक होटल में पिछले कई दिनों से रह रहे प्रेमी जोड़े को पुलिस थाने लेकर आई. इसके बाद थाना परिसर में स्थित मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई. हालांकि दूल्हे ने नाराजगी जताते हुए पुलिस पर जबरन शादी कराने का गंभीर आरोप लगाया है.

दूल्हे का कहना है कि लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही थी और इस शादी के जरिए उसके साथ गलत हुआ है. दूसरी ओर दुल्हन बेहद खुश है. उसका कहना है कि दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था.

परिजनों की मदद से लड़की को किया गया बरामद

दरअसल, नवादा का रहने वाला यह प्रेमी जोड़ा करीब एक सप्ताह पहले अपने घर से भागकर पटना आया था. बुधवार सुबह जक्कनपुर पुलिस ने लड़की के परिजनों की मदद से दोनों को मीठापुर पुराने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल से बरामद किया. इसके बाद पुलिस दोनों को जक्कनपुर थाने लेकर आई, जहां कुछ ही देर में दोनों के परिवारवाले भी पहुंच गए.

युवक किसी भी कीमत पर शादी के लिए तैयार नहीं था. वहीं लड़की पक्ष का तर्क था कि जब युवक उनकी बेटी के साथ इतने दिनों तक होटल में रह चुका है, तो अब उससे कोई और शादी नहीं करेगा. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच थाने में ही तीखी बहस होती रही. अंततः पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाकर शादी का फैसला लिया गया.

दिल्ली में पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता है प्रेमी

प्रेमी राजेश दिल्ली में पढ़ाई करने के साथ-साथ नौकरी भी करता है. राजेश के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात रानीपुर की रहने वाली सविता से हुई थी. उसने दावा किया कि सविता खुद उससे मिलने पटना आई थी और वे मर्जी से साथ थे.

वहीं सविता ने बताया कि वह पढ़ाई करती है और राजेश से उसकी मुलाकात करीब पांच साल पहले राजेश की बहन और जीजा ने कराई थी. सविता ने कहा कि राजेश ही उसे घर से भगाकर पटना लाया था, जहां वे सोमवार से पटना जंक्शन के पास एक कमरे में रह रहे थे. सविता इस शादी से पूरी तरह संतुष्ट है.

Advertisement