Home > बिहार > बॉयफ्रेंड संग युवती आधी रात कमरे में कर रही थी ऐसा काम, तभी आ धमका एक युवक; फिर जो हुआ…

बॉयफ्रेंड संग युवती आधी रात कमरे में कर रही थी ऐसा काम, तभी आ धमका एक युवक; फिर जो हुआ…

Patna Crime News: पटना से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां लिव इन में रह रही युवती और एक युवक को गोली मार दी गई. हालांकि दोनों लोग घायल हैं. आखिर आधी रात को कमरे में ऐसा क्या हुआ? चलिए जानते हैं.

By: Kamesh Dwivedi | Published: July 21, 2026 12:38:05 PM IST



पटना के विजयनगर इलाके में आधी रात गोलीबारी की घटना सामने आई. इस दौरान एक एक युवती और युवक घायल हो गए. रात के वक्त एक अन्य युवक कमरे में पहुंचा, जहां कुछ ऐसा हुआ कि गोली चल गई. हालांकि, पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है. जानिए पूरा मामला. 

कब और कहां हुई घटना?

बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर का यह पूरा मामला है. जहां सोमवार को लिव इन रिलेशनश‍िप में रह रही युवती और युवक को गोली लग गई. दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया. जानकारी के मुताबिक अव वे खतरे से बाहर हैं. साथ ही बता दें कि घायल युवती कंकड़बाग की रहने वाली है. वहीं घायल युवक विनायक सिंह आरा का रहने वाला है. इस घटना को पुलिस ने दर्ज कर लिया है. और मामले की तह से जांच कर रही है. 

आधी रात कमरे में ऐसा क्या हुआ?

जांच के मुताबिक थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिली है कि युवती, राहुल नाम के युवक के साथ विजयनगर इलाके में लिव इन में रहे थे. विनायक सिंह रात में उनके कमरे में गया था. फिर राहुल की प्रेमिका से अन्य युवक अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल करने लगा. कहा जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और गोली चल गई. हालांकि, राहुल से पुलिस पूछताछ कर रही है. 

घायलों के बयान से होगा पर्दाफाश

पुलिस ने राहुल का बयान तो ले लिया है, लेकिन अभी पुलिस दोनों घायलों का बयान लेना चाहती है, जिससे मामले की असली वजह पता चल सकेगी. हालांकि, अन्य तरीकों से भी पुलिस जांच कर रही है. 

यह खबर भी पढ़ें: उम्र महज नंबर! ब्लैक आउटफिट और कातिल अदाओं में ऐश्वर्या राय ने लूटी महफिल, एक्ट्रेस के आगे यंग हसीनाएं पड़ी फीकी

यह खबर भी पढ़ें: National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, कार्तिक आर्यन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड; देखें विनर्स लिस्ट

Advertisement