Home > बिहार > NEET UG Re-Exam: बिहार सरकार का बड़ा फैसला! परीक्षा के दिन नीट छात्राओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

NEET UG Re-Exam: बिहार सरकार का बड़ा फैसला! परीक्षा के दिन नीट छात्राओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

NEET UG Re-Exam: बिहार सरकार ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले करीब 1.5 लाख छात्राओं को मुफ्त बस सेवा देने का एलान किया है. परीक्षा के दिन छात्र केंद्र तक पहुंचने और केंद्र से घर जाने के लिए मुफ्त बस सेवा का लाभ ले सकते हैं.

By: Sohail Rahman | Published: June 16, 2026 1:07:22 PM IST



NEET UG Re-Exam: बिहार सरकार ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी घोषणा की है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के निर्देशों पर अमल करते हुए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम ने फैसला किया है कि दोबारा परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे.

बताया जा रहा है कि यह सुविधा परीक्षा केंद्र तक जाने और परीक्षा खत्म होने के बाद घर लौटने दोनों यात्राओं के लिए लागू होगी.

ट्रांसपोर्ट विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य के किसी भी जिले से परीक्षा देने जाने वाले छात्र बिना किराया दिए BSRTC बसों में यात्रा कर सकते हैं. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को यात्रा के दौरान अपने NEET UG 2026 एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी या ओरिजिनल कॉपी साथ रखनी होगी.  इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि बस कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे वैध एडमिट कार्ड दिखाने वाले परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दें.

यह भी पढ़ें – Khan Sir Vs Roshan Sir Controversy: खान सर का होगा Narco Test! हाथ धोकर पीछे पड़े रोशन सर, भाई प्रिंस यादव की मौत के पीछे…

प्रशासनिक तैयारियां तेज

बताया जा रहा है कि कई छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है; इस फैसले का मकसद ट्रांसपोर्ट का खर्च और यात्रा से जुड़ी परेशानियों को कम करना है. खासकर ग्रामीण इलाकों और दूर-दराज के जिलों के उम्मीदवारों को इस व्यवस्था से सीधा फायदा होगा. नीट यूजी परीक्षा 2026 को देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है. बिहारल में बड़ी संख्या में छात्र दोबारा परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं. राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए घए हैं और उम्मीदवारों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

कितने लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

इस साल देशभर में 23 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से 1.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने बिहार से आवेदन किया है. वहीं बिहार में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की इस व्यवस्था का छात्रों और उनके परिवारों के लिए राहत के तौर पर स्वागच किया जा रहा है. ऐसे में हर परीक्षा के दौरान छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बिहार सरकार के इस कदम से छात्रों को काफी राहत मिलेगी. इसको लेकर सरकार का कहना है कि छात्रों की सुविधा और शिक्षा के लिए सकारात्मक माहौल बनाने के मकसद से जरूरी कदम उठाए जाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें – UPSC Prelims Result 2026 Declared: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 13,000 से अधिक उम्मीदवार पास

Advertisement