Home > बिहार > कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा? बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत, क्या प्रशांत किशोर को दे पाएंगे मात

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा? बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत, क्या प्रशांत किशोर को दे पाएंगे मात

Neeraj Kumar Sinha Political Career: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा जन सुराज के प्रशांत किशोर और आरजेडी की रेखा गुप्ता को चुनौती दे रहे हैं.

By: Sohail Rahman | Published: August 2, 2026 3:02:49 PM IST



Neeraj Kumar Sinha: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को वोटिंग हुई और अब सोमवार (3 अगस्त, 2026) को मतगणना होगी. इसके बाद ही पता चलेगा कि कौन इस सीट पर बाजी मारेगा. ऐसे में प्रशांत किशोर को टक्कर देने वाले बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा कौन हैं.

नीरज कुमार सिन्हा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं, जिन्होंने बिहार के पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं.

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा?

नीरज कुमार सिन्हा 32 साल की उम्र के हैं और लंबे समय से जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. वे लगभग 2 दशकों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने पहले बूथ अध्यक्ष के तौर पर काम किया है, चुनाव प्रचार संभाला है और 2 बार बीजेपी के मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं.

यह भी पढ़ें –  कई पार्टियों को दिलाई जीत, लेकिन खुद की पार्टी को नहीं दिला पाए एक भी सीट; क्या बांकीपुर उपचुनाव में मिलेगी जीत?

इस वजह से खाली हुई थी सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट तब खाली हुई थी जब इसके पिछले प्रतिनिधि नितिन नवीन राज्यसभा के लिए चुने गए थे. नीरज कुमार सिन्हा का इस इलाके में काम करने का पुराना अनुभव रहा है, जिसमें नितिन नवीन के लिए पिछले चुनाव प्रचार का काम संभालना भी शामिल है.  इसके अलावा, अगर नीरज कुमार सिन्हा की बात करें तो वे एक साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं और पहले शिक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं. उनके परिवार के पार्टी के साथ मजबूत वैचारिक संबंध रहे हैं, जो जनसंघ के समय से चले आ रहे हैं.

नामांकन दाखिल किया था

नीरज कुमार सिन्हा ने एनडीए प्रत्याशी के तौर पर 13 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल की थी. इस दौरान एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बड़ा रोड शो का आयोजन किया गया था. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई, 2026 को वोटिंग हुई थी. बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा के सामने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. इसके अलावा, आरजेडी की महिला उम्मीदवार रेखा गुप्ता भी चुनावी मैदान में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि किसे चुनाव में मिलती है.

यह भी पढ़ें – UPSC Friendship Day Success Story: दोस्ती ने बदली तकदीर! Telegram ग्रुप से शुरू हुआ सफर, तीनों बने IAS, IPS, IRS

Tags:
Advertisement