Home > क्राइम > Muskan Death Mystery: कौन थी लखनऊ की खूबसूरत मुस्कान?  500 किलोमीटर दूर ‘बदनाम गली’ में संदिग्ध हालात में गई जान!

Muskan Death Mystery: कौन थी लखनऊ की खूबसूरत मुस्कान?  500 किलोमीटर दूर ‘बदनाम गली’ में संदिग्ध हालात में गई जान!

Sarika Pal alias Muskan Death Mystery: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली सारिका पाल उर्फ मुस्कान की बिहार के मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई.

By: JP Yadav | Last Updated: August 5, 2026 8:38:49 AM IST



Sarika Pal alias Muskan Death Mystery: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की रहने वाली नर्तकी (Dancer) 20 वर्षीय सारिका पाल उर्फ़ मुस्कान की 500 किलोमीटर दूर बिहार के  मुजफ्फरपुर जिले में संदिग्ध हालात में हुई मौत से हड़कंप मच गया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हत्या की जांच में जुट गई है. मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली करीब 6 साल पहले यहां पर शिफ्ट हुई. इस दौरान वह कई मकानों में किराये पर रही. फिलहाल वह मुज़फ्फरपुर के शुक्ला रोड पर स्थित किराये के मकान में रह रही थी.  

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुज़फ्फरपुर के शुक्ला रोड में किराया पर रह रही थी. वह पिछले कई महीनों से मुस्कान इसी मकान में 2nd फ्लोर पर रह रही थी. ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले किरायेदार ने बताया कि मंगलवार (04 अगस्त, 2026) को दोपहर के दौरान करीब 12:30 बजे जब मुस्कान की आवाज़ नहीं सुनी तो उसके रूम में जाकर देखा.  दरवाजा अंदर से बंद था. स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोलने पर देखा गया कि मुस्कान फंदे से लड़की हुई थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

मौके पर पहुंचे SDPO और फॉरेंसिक टीम 

सारिका उर्फ मुस्कान का शव बंद कमरे में रेड लाइट एरिया शुक्ला रोड में मिला, जिससे स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया.  डांसर का शव मिलने से पूरे इलाक़े में सनसनी फैल गई. मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुज स्थान शुक्ला रोड स्थित एक मकान हुई घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस के साथ टाउन SDPO 1 सुरेश कुमार भी पहुंचे. इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया. काफी पूछताछ के बाद उसकी पहचान करीब 20 वर्षीय सारिका पाल उर्फ़ मुस्कान के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी.

लखनऊ भी जाएगी पुलिस टीम

पूरे मामले को लेकर टाउन SDPO 1 सुरेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली मुस्कान का फंदे से लटका शव मिला है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं. साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला लखनऊ से जुड़ा है. ऐसे में पुलिस टीम को लखनऊ भी भेजा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Gujarat Crime: भाभी के साथ अवैध संबंध लेकर आए खानदान में तबाही, 2 साल पुरानी एक बात भी बनी वजह; पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

यह भी पढ़ें: आधी रात महिला ग्राम प्रधान के कमरे से आने लगीं आवाजें, बगल से निकली खूबसूरत लड़की ने खोल दिया खतरनाक राज़

Tags:
Advertisement