Aurangabad Land Dispute: दो पक्षों के बीच पुराने विवाद में मारपीट के पांच आरोपियों को नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान एक पक्ष से धनंजय कुमार, शिव शंकर कुनार एवं नीरज यादव के रूप में की गई है. वहीं दूसरे पक्ष से उमेश कुमार एवं मीना देवी के रूप में की गई है.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार बीते 5 मई को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसमें कई लोग जख्मी हुए थे. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. कांड की गंभीरता पर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग जख्मी हुए थे जिनका इलाज करवाया गया.
अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान
घटना को लेकर दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. शेष अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है. जल्द ही वे पकड़े जाएंगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस जद में जो भी पकड़े जाएंगे. उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएंगी.
Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.