Home > बिहार > Prashant Kishore Win Bankipur Upchunav 2026: BJP के गढ़ में लहराया JSP का झंडा, प्रशांत किशोर ने मारी ऐसी बाजी; सन्न रह गए रेखा और नीरज

Prashant Kishore Win Bankipur Upchunav 2026: BJP के गढ़ में लहराया JSP का झंडा, प्रशांत किशोर ने मारी ऐसी बाजी; सन्न रह गए रेखा और नीरज

Prashant Kishore Win Bankipur Upchunav 2026: चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर सीट से जीत दर्ज कर ली है. वहीं उन्होंने बांकीपुर में जन स्वराज पार्टी JSP को एक नई पहचान दिलाई है और BJP-RJD को पछाड़ दिया है

By: Divyanshi Singh | Last Updated: August 3, 2026 5:54:00 PM IST



Prashant Kishore Win Bankipur Upchunav 2026: चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर सीट से जीत दर्ज कर ली है. बांकीपुर में 31 राउंड में गिनती हुई और प्रशांत किशोर शुरू से ही आगे रहे. 31 राउंड के बाद 18953 वोटों के अंतर से उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा (Neeraj Sinha) को हरा दिया. वहीं उन्होंने बांकीपुर में जन स्वराज पार्टी JSP को एक नई पहचान दिलाई है और BJP-RJD को पछाड़ दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से  सीटों से जीत हासिल की है.  बिहार एक बीजेपी शासित राज्य है. वहीं BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर और JSP ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पेपर लीक को लेकर देश भर में हुए बड़े छात्र विरोध प्रदर्शनों के बाद ये पहले चुनाव हैं.

BJP  के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत 

बांकीपुर बीजेपी का गढ़ रहा है, जहां से बीजेपी का कोई उम्मीदवार कभी नहीं हारा. इस सीट पर आखिरी बार बीजेपी नेता नितिन नवीन थे, जिन्होंने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद यह सीट छोड़ दी थी. लेकिन यह चुनाव इसलिए चर्चा में रहा क्योंकि बीजेपी खेमे में कुछ गड़बड़ हुई और प्रशांत किशोर ने लंबे समय से प्रतीक्षित चुनावी मैदान में कदम रखा. पिछले महीने, नामांकन पत्र दाखिल करने के एक दिन बाद, बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने “पारिवारिक कारणों” का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया. इसके बाद बीजेपी ने युवा विंग के नेता नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया. इस घटना ने विपक्षी खेमे में काफी मज़ाक का माहौल बना दिया. विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि पार्टी प्रमुख द्वारा खाली की गई सीट पर “हार की आशंका से पार्टी घबराई हुई” है.

ये भी पढ़ें:  Bankipur Bypoll Result 2026 Live Updates: तीसरे राउंड का बड़ा अपडेट! बांकीपुर में प्रशांत किशोर का जलवा, विरोधी खेमे में बेचैनी

तेजस्वी यादव ने ठोका था दावा लेकिन…

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बांकीपुर के नतीजे आने से पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाले नतीजे का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को सभी जातियों, धर्मों और सामाजिक समूहों के मतदाताओं का समर्थन मिला है और वो जीतेंगी. लेकिन यहां प्रशांत किशोर ने बाजी मार ली और BJP-RJD को पछाड़ते हुई आगे निकल गए. 

Advertisement