Home > बिहार > IRCTC घोटाला: लालू यादव को फिलहाल राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस की सुनवाई 22 मई तक टली

IRCTC घोटाला: लालू यादव को फिलहाल राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस की सुनवाई 22 मई तक टली

Lalu Yadav: IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार पर आज 06 मई को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में फैसला आना था. लेकिन सुनवाई टल गई है. अब 22 मई को आएगा फैसला.

By: Kamesh Dwivedi | Last Updated: May 6, 2026 1:10:37 PM IST



बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज बुधवार को फैसला आना था, जो अब टल गया है. अब इस मामले में निर्णय 22 मई को सुनाया जाएगा. इस घोटाले में ईडी ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. 

टली सुनवाई

राउज एवेन्यू कोर्ट, जिसे आज बुधवार यानी 06 मई आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के ऊपर चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फैसला सुनाना था. उन्होंने अपना निर्णय अब 22 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है. ईडी का यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज IRCTC होटल घोटाले से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

क्या है पूरा मामला?

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव साल 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे. सीबीआई का आरोप है कि रेल मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव ने रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप ‘D’ पदों पर नियुक्ति के बदले अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन-जायदाद हस्तांतरित कराकर अनुचित आर्थिक लाभ हासिल किया. आपको बता दें कि उस समय देश में यूपीए की सरकार थी. इसी के बाद से ये मामला चल रहा है, जिसका फैसला अब आने वाला है. 

दिल्ली उच्च न्यायालय लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव द्वारा दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं पर भी सुनवाई कर रहा है. जिसमें उन्होंने उसी कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने के निर्देश देने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है.

यह खबर भी पढ़ें: महज 2 साल में सियासत के ‘थलापति’ बने विजय, इस एक्टर ने तो चंद महीनों में हासिल कर ली CM की गद्दी

Advertisement