Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • सरकार ने सुरक्षा दी तो ठीक नहीं तो फिर… हमले के बाद बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा बयान

सरकार ने सुरक्षा दी तो ठीक नहीं तो फिर… हमले के बाद बाहुबली अनंत सिंह का बड़ा बयान

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह पर बुधवार की शाम 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई। इसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी गोलीबारी की है। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।

Advertisement
Anant Singh
  • January 23, 2025 5:16 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

मोकामा/पटना/नई दिल्ली। बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। इस हमले के बाद अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें सरकार सुरक्षा देती है तो फिर ठीक, वर्ना उन्हें मौत से डर नहीं लगता।

इससे पहले अनंत सिंह ने कहा था कि सोनू-मोनू की बदमाशी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वो लोग घर-घर जाकर रंगदारी मांग रहे हैं। उन्होंने इलाके के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बता दें कि बुधवार की शाम अनंत पर 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई है। इसके जवाब में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी गोलीबारी की है। हालांकि अभी तक इस हमले में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

नौरंगा गांव के दौरे पर थे अनंत

जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा के नौरंगा गांव के दौरे पर थे, इसी दौरान उन पर यह हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि एक पंचायत के दौरान अनंत सिंह की गैंगस्टर सोनू-मोनू से बहस हुई थी। इसके बाद बुधवार को सोनू-मोनू ने अनंत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।

दोनों के बीच है पुरानी अदावत

बता दें कि सोनू-मोनू जलालपुर गांव के रहने वाले कुख्यात अपराधी हैं। इन दोनों पर अपहरण, मर्डर और फिरौती समेत 12 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। सोनू-मोनू उत्तर प्रदेश के बाहुबली रहे मुख्तार अंसारी की टीम में भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि उनकी अनंत सिंह के साथ पुरानी अदावत है।

यह भी पढ़ें-

बिहार में मनचलों का आतंक…सरेआम की लड़कियों से छेड़खानी, ड्राइवर ने विरोध किया तो कर दिया ऐसा हाल


Advertisement