Home > बिहार > पेशाब करने से किया मना, तो ड्राइवर बन गया खूंखार; गाड़ी मालिक से हुई जोरदार बहस, फिर कर दिया मर्डर

पेशाब करने से किया मना, तो ड्राइवर बन गया खूंखार; गाड़ी मालिक से हुई जोरदार बहस, फिर कर दिया मर्डर

Bihar Crime News: बिहार से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ड्राइवर ने अपने एग्जिक्युटिव ऑफिसर की हत्या कर दी. आखिर ऐसा क्या हुआ? जानें पूरा मामला.

By: Kamesh Dwivedi | Published: August 3, 2026 4:16:00 PM IST



बिहार के डालमियानगर से पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में एक एग्जिक्युटिव ऑफिसर (EO) की उनके ड्राइवर द्वारा हत्या किए जाने की घटना सामने आई है, बेहद दुखद और चिंताजनक है. इस खबर ने आसपास के इलाके में दहशत फैला दी है. 

क्या है पूरी घटना?

डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (Executive Officer) विमल कुमार की कथित तौर पर उनके ही ड्राइवर ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी.

क्यों की हत्या?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर का कहना है कि वह लगातार ड्यूटी से परेशान था और आरोप है कि उसे प्रताड़ित किया जाता था. बताया जा रहा है कि सासाराम से पटना आते समय ड्राइवर ने रास्ते में पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकने की बात कही, लेकिन विमल कुमार ने कथित तौर पर बाद में रुकने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई.

आरोप है कि बहस के दौरान गुस्से में ड्राइवर ने लोहे की रॉड से हमला कर विमल कुमार की हत्या कर दी. इसके बाद उसने कथित तौर पर घटना को छिपाने के लिए एक कहानी बनाई कि अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला किया था. हालांकि, पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

यह खबर भी पढ़ें: जब फ्लॉप करियर की मार झेल रहे थे बिग बी, तभी तत्कालीन PM ने अमिताभ की कास्टिंग के लिए डायरेक्टर को लिखा खत, लेकिन…

यह खबर भी पढ़ें: गजब हो गया भाई! न सलामी, न परेड… दांतों से कार खींचकर दी IG को यादगार विदाई, हर कोई रह गया हैरान

यह खबर भी पढ़ें: कॉल गर्ल से खींचा ध्यान, कैसे बी आर चोपड़ा की महाभारत में बनी कुंती? एक्टिंग से छोड़ी अमिट छाप, फिर कहां हो गईं गुमनाम

Tags:
Advertisement