Home > बिहार > Bihar: शादी के मंडप में अचानक पहुंचा जीजा, लोगों के सामने दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, दूल्हे का मांग भरने से इनकार

Bihar: शादी के मंडप में अचानक पहुंचा जीजा, लोगों के सामने दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, दूल्हे का मांग भरने से इनकार

Chapra News: छपरा में नरहरपुर से बारात शिल्हौरी स्थित प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर पहुंची थी. शादी के लिए मंदिर की रसीद भी कट चुकी थी और दोनों पक्षों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की रस्मे चल रही थीं.

By: Hasnain Alam | Published: May 17, 2026 11:50:59 PM IST



Bihar News: बिहार के छपरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के मढ़ौरा में शनिवार को एक शादी समारोह में उस वक्त लोग चौंक गए जब दुल्हन के कथित जीजा ने अचानक उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद शादी का माहौल पूरी तरह बदल गया और दूल्हे ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. फिलहाल इस मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है.

जानकारी के अनुसार, नरहरपुर से बारात शिल्हौरी स्थित प्रसिद्ध शिलानाथ मंदिर पहुंची थी. शादी के लिए मंदिर की रसीद भी कट चुकी थी और दोनों पक्षों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की रस्मे चल रही थीं. मिर्जापुर से दुल्हन पक्ष के लोग भी दुल्हन के साथ मंदिर पहुंचे थे.

अचानक पहुंचा दुल्हन का जीजा

स्थानीय पंडित विवाह की रस्मे संपन्न करा रहे थे. इसी दौरान जैसे ही कन्यादान और सिंदूरदान की बारी आई, तभी दुल्हन का कथित जीजा अचानक वहां पहुंच गया और अपने हाथ में रखे सिंदूर से दुल्हन की मांग भर दी. घटना होते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. दोनों पक्ष के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी जीजा मौके से फरार हो गया.

घटना से नाराज दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्ष मायूस होकर अपने-अपने घर लौट गए. पुलिस के मुताबिक अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई है.

मंदिर परिसर में जुट गई लोगों की भीड़

स्थानीय लोगों ने भी मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हो सकी. धीरे-धीरे मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना चर्चा का विषय बन गई. सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. अंततः विवाह की रस्में अधूरी छोड़ दी गईं और दोनों परिवार अपने-अपने घर लौट गए.

Advertisement