Home > बिहार > Chapra Gas Leak: छपरा में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर में विस्फोट के बाद अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी

Chapra Gas Leak: छपरा में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोर में विस्फोट के बाद अमोनिया गैस का रिसाव, मची अफरा-तफरी

Chapra Ammonia Gas Leak News: छपरा में अमोनिया गैस के रिसाव से लोगों को आंख में जलन, बेचैनी, घबराहट और उल्टी होने लगे, जिसके कारण थोड़ी देर के लिए स्थिति काफी खराब हो गई.

By: Hasnain Alam | Published: June 5, 2026 8:19:48 AM IST



Chapra Ammonia Gas Leak: बिहार के छपरा से बड़ी घटना सामने आई है. शहर के साढ़ा बाजार समिति के पास स्थित रामा कोल्ड स्टोर के आसपास उसे समय हड़कंप की स्थिति हो गई, जब एक विस्फोट के साथ अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया. इसकी वजह से स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. ऐसे में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसकी वजह से आंख में जलन, बेचैनी, घबराहट और उल्टी होने लगे, जिसके कारण थोड़ी देर के लिए स्थिति काफी खराब हो गई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियों के साथ पुलिस के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

महिलाओं को इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

कई महिलाओं की स्थिति काफी खराब हो गई, जिसके कारण उन्हें उल्टी, चक्कर और बेचैनी हो रही थी, जिससे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस की टीम के द्वारा महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. हालांकि, समय के साथ-साथ स्थिति में सुधार हो रहा है.

फायर बिग्रेड की गाड़ियां स्थिति को कंट्रोल करने में जुटीं

जानकारी के मुताबिक अभी भी अमोनिया का प्रभाव है, जिसे फायर बिग्रेड की गाड़ियों के द्वारा पानी के साथ केमिकल मिलाकर छिड़काव किया जा रहा है, जिससे स्थिति को कंट्रोल किया जा सके.

सुरक्षा मानकों की कमी की बात आई सामने

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर नितेश कुमार और एएसपी राम पुकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया. उन्होंने वहां के लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. हालांकि, इन लोगों ने भी माना कि यहां पर सुरक्षा मानकों की कमी है और इन्होंने यहां के प्रबंध को इस विषय में शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है.

Advertisement