Home > बिहार > आधी रात पैसेंजर ट्रेन में भड़की आग: ऊंची-ऊंची लपटें उठते स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, 2 घंटे तक आग को काबू करने में लगे दमकलकर्मी!

आधी रात पैसेंजर ट्रेन में भड़की आग: ऊंची-ऊंची लपटें उठते स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, 2 घंटे तक आग को काबू करने में लगे दमकलकर्मी!

सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर डेमू ट्रेन के इंजन और तीन बोगी में लगी आग से कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जानमाल की नुकसान सूचना नहीं है.

By: Kajal Jain | Published: August 3, 2026 10:05:49 AM IST



बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेल्वे स्टेशन से है, जहां सहरसा-मानसी रेलखंड से आ रही है समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन जब सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं तो समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक भीषण आग लग गई देखते-देखते आग इतनी फैल गई ट्रेन के तीन बोगी में आग लग गयी. आग लगते ही रेल्वे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई ट्रेन यात्रियों ने कूदकर अपनी-अपनी जान बचाई. राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इंजन में अचानक आग लगने से  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इंजन और ट्रेन की बोगी से उठती ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं को देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेलवे कर्मियों ने तत्काल ट्रेन को खाली कराया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

क्या है पूरा मामला?

सोमवार की सुबह करीब 3 बजे, समस्तीपुर से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 63344) जैसे ही सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तभी अचानक उसके इंजन और उससे सटी एक बोगी में भीषण आग भड़क उठी. देखते ही देखते ट्रेन से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए यात्री तुरंत अपनी बोगियों से बाहर भागे और प्लेटफॉर्म पर चीख-पुकार मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग हरकत में आ गया. सहरसा फायर स्टेशन से तुरंत एक फोम टेंडर और एक वाटर टेंडर मौके पर रवाना किए गए. करीब 2 घंटे से अधिक समय तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रेलवे के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं.

यात्रियों का दर्द और अधिकारियों का बयान

घटना के बाद से ही यात्री बुरी तरह सहमे हुए हैं. एक पीड़ित यात्री ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि रात के करीब 3:40 बजे अचानक ट्रेन में आग लग गई, जिसके बाद से हालात बेहद तनावपूर्ण और डरावने हो गए. सभी यात्री घंटों तक ठंड या खुले आसमान के नीचे फंसे रहे और भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. सहायक अग्निशमन अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी. आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

आगे की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के असली कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. रेलवे प्रशासन और जांच टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर चलते या खड़े होने के दौरान इंजन में आग कैसे लगी. इंजन और बोगी को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही या तकनीकी खामियों से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें:- शराब पीकर घर आया पति, पत्नी के साथ करने लगा उल्टी हरकतें; फिर हुआ ऐसा कांड, इलाके में फैल गई दहशत!

Advertisement