Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला आया है जिसने बिहार पुलिस और स्थानिय लोगों को झकझोर कर रख दिया. गौरतलब है कि एक महिला जिसका नाम रिजवाना खातून था, कि मौत 2 जुलाई 2026 को बिहार के मुज्जफुरपुर जिला के अंतर्गत हुई. परिजनों के अनुसार यह मामला हत्या का है, और ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में शव को दफना कर सबूत मिटाने की कोशिश की. इस बाबत मृतका के परिजनों ने थाने में हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी.
क़ब्र में भी न चैन पाया तो कहां जाएंगे
मय्यत को लिए-लिए कहां कहां फिरेंगे
इस तहरीर के संदर्भ में बिहार पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर महिला के कब्र को खोदकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस घटना की जांच करते हुए ससुराल पक्ष से पूछताछ की हैं. पर कोई ठोस नतीजा न मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक का इंतजार करने की बात कही हैं. ताकि केस को गहराई से समझ कर उचित कार्रवाई की जा सकें.
मृतका के साथ हुई थी मारपीट
परिजनों के अनुसार, 2 जुलाई की रात घरेलू विवाद के दौरान रिजवाना खातून के साथ पति और परिवार के कुछ सदस्यों ने मारपीट की. आरोप है कि मारपीट के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद मामले को दबाने की नीयत से 3 जुलाई को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के महिला के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया.
कब्र खोदकर निकाला गड़ा मुर्दा
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष ने कुढ़नी थाना में लिखित आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. परिजनों ने प्रशासन से शव का पोस्टमार्टम कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई.
परिजनों के आवेदन पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के रूप में कुढ़नी अंचलाधिकारी नीलम कुमारी तथा स्थानीय थाना पुलिस की मौजूदगी में कब्रिस्तान पहुंचकर विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया.