Home > क्राइम > पहले किया घिनौना काम फिर मुंह पर मारा 100 का नोट! औरंगाबाद में बेटे के सामने नेपाल की औरत के साथ हैवानियत

पहले किया घिनौना काम फिर मुंह पर मारा 100 का नोट! औरंगाबाद में बेटे के सामने नेपाल की औरत के साथ हैवानियत

Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां के टाउन पुलिस स्टेशन के इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. जहाँ अपराध की इस दुनिया में भारतीय महिला ही अपने देश में विदेशी महिला भी सुरक्षित नहीं हैं.

By: Heena Khan | Published: July 23, 2026 9:07:47 AM IST



Bihar Crime: बिहार के औरंगाबाद ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां के टाउन पुलिस स्टेशन के इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. जहाँ अपराध की इस दुनिया में भारतीय महिला ही अपने देश में विदेशी महिला भी सुरक्षित नहीं हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहाँ नेपाल की रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ इरिगेशन कॉलोनी के पास एक सुनसान और जर्जर इमारत में गैंगरेप किया गया. इतना ही नहीं ये घिनौना काम करने के बाद, आरोपी महिला को सौ रुपये का नोट देकर मौके से भाग गए. पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो बालिग आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ़्तार कर लिया.

इस बहाने लड़की को किया गायब 

बता दें कि पीड़िता  मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और उसने लगभग तीन साल पहले एक चाय बेचने वाले से शादी की थी. इतना ही नहीं, उसने इस बात की जानकारी दी है कि 21 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वो अपने घर के बाहर खड़ी थी. तभी पड़ोस का एक 15 साल का नाबालिग लड़का वहाँ आया और बच्चे को घुमाने ले जाने के बहाने उसे अपने ई-रिक्शा (टोटो) में बैठा लिया. बता दें कि गाड़ी में दो और युवक जीतू उर्फ ​​पाली और अभिषेक कुमार पहले से मौजूद थे ये दोनों औरंगाबाद में ई-रिक्शा चलाते हैं.

ये भी पढ़ें: Video: मैंने तो कुछ किया भी नहीं है…सड़क किनारे खड़ी आयशा खान को उठा ले गई पुलिस, नीट प्रोटेस्ट में लेने वाली थी हिस्सा

टूटी-फूटी इमारत में हैवानियत 

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले महिला और उसके बच्चे को बाईपास की तरफ ले गए और फिर औरंगाबाद लौट आए. सोन कॉलोनी में शिव मंदिर के पास एक पुरानी, ​​जर्जर इमारत के अंदर, तीनों आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और ज़बरदस्ती उसका रेप किया . इतना ही नहीं मारपीट के दौरान, उन्होंने महिला के छोटे बच्चे को रोने से रोकने के लिए उसे मोबाइल फ़ोन थमाकर चुप करा दिया. इस घिनौनी हरकत के बाद, आरोपी महिला को पानी की टंकी के पास छोड़कर भाग गए. जाते समय उन्होंने पीड़िता के चेहरे पर 100 रुपये का नोट फेंका.

ये भी पढ़ें: 2 बड़े फैसले कौन से हैं? जो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में लिए गए, सीईओ को लेकर अगली मीटिंग में होगी चर्चा

Advertisement