Bihar Cabinet Expansion Live Updates: बिहार में आज यानी 7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है और नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इससे पहले पीएम मोदी पटना में भव्य रोड शो करेंगे. एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक होने वाले इस रोड शो में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार भी शामिल रहेंगे. इसके लिए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
पीएम मोदी का रोड शो हार्डिंग रोड से बीजेपी के प्रदेश कार्यकाल से होते हुए जाएगा. रास्ते में लगभग डेढ़ दर्जन जगह पीएम का स्वागत होगा. पीएम मोदी लगभग आठ किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष एक दिन पहले ही पटना पहुंच चुके हैं.
सम्राट चौधरी ने किया अमित शाह का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. अमित शाह का पटना हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वागत किया. पिछले महीने सम्राट चौधरी बिहार में बीजेपी की ओर से सरकार का नेतृत्व करने वाले पहले नेता बने थे.
अमित शाह हवाई अड्डे से सीधे शहर के एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी और एनडीए के कई नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद वह रात में वहीं ठहरे हैं. वहीं नितिन नबीन पिछले वर्ष दिसंबर में पार्टी का शीर्ष पद संभालने तक राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री थे.
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है. इसके साथ ही भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता, जिनमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हैं, समारोह में मौजूद रहेंगे.
आज ये लेंगे मंत्री पद की शपथ
बीजेपी
विजय कुमार सिन्हा
मंगल पांडेय
दिलीप जायसवाल
श्रेयसी सिंह
रमा निषाद
रामकृपाल यादव
सुरेंद्र मेहता
प्रमोद चंद्रवंशी
लखींद्र पासवान
नारायण प्रसाद
संजय टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
केदार गुप्ता
जेडीयू
श्रवण कुमार
लेशी सिंह
अशोक चौधरी
मदन सहनी
जमा खान
सुनील कुमार
शीला मंडल
रत्नेश सदा
निशांत कुमार
बुलो मंडल
भगवान सिंह कुशवाहा
दामोदर रावत
एलजेपी रामविलास
संजय सिंह
संजय पासवान
हम
संतोष सुमन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा
दीपक कुमार
सम्राट चौधरी के अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले नेताओं को मोबाइल पर फोन आने शुरू हो गए हैं. बीजेपी कोटे से मंत्री बनने वाले जिन नेताओं को शपथ लेने के लिए फोन आए हैं, उसमें नीतीश मिश्रा, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेंद्र पासवान, संजय सिंह टाईगर और मिथिलेश तिवारी शामिल हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को फोन गया है. बीजेपी से इंजीनियर शैलेंद्र को पहली बार मौका मिलने जा रहा है.
जेडीयू की तरफ से शपथ लेने के लिए जिन नेताओं को फोन गए हैं, उसमें लेशी सिंह, मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, श्वेता गुप्ता और सुनील कुमार का नाम है. जेडीयू से नए चेहरे में श्वेता गुप्ता को शपथ के लिए फोन आया है. जेडीयू से सभी पुराने चेहरों को कॉल आया. दामोदर रावत को भी कॉल आया.
पटना में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां पूरी हो गई हैं. अब से कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी पटना आएंगे और रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह होगा.
ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Decisions: निकाय चुनाव में ई वोटिंग, 400 एसी बसों को सौगात, यहां जानें कैबिनेट के 20 बड़े निर्णय
डेढ़ घंटे शहर में क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी?
11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पर आगमन
11:40 बजे सड़क मार्ग से गांधी मैदान के लिए होंगे रवाना
12:15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे
12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा शुरू
01:00 बजे कार्यक्रम की समाप्ति
शपथ ग्रहण स्थल पर केवल पीएम और सीएम की तस्वीर लगी है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मंच की व्यवस्था देख रहे हैं.
बीजेपी के मंत्रियों की सूची में मंगल पांडेय का नाम नहीं है. गोपालगंज से मिथिलेश तिवारी को मंत्री बनाया जा रहा है. इस बार नीतीश मिश्रा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है.
बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंच गए हैं.
मंच पर आधा दर्जन माइक लगाए गए, एक साथ छह मंत्री शपथ लेंगे.
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं.
मुजफ्फरपुर से दो मंत्री बनेंगे. केदार गुप्ता और रमा निषाद को शपथ लेने के लिए फोन आया है. इसके बाद मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से विधायक केदार गुप्ता मंच पर पहुंचे, मंत्री पद की शपथ लेंगे.
पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा मंच पर पहुंचे, मंत्री पद की शपथ लेंगे.
पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मंच पर पहुंचे.
पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल और लखींद्र पासवान मंच पर पहुंचे, आज फिर मंत्री पद की शपथ लेंगे.
जेडीयू की शीला मंडल, भगवान कुशवाहा, रत्नेश सदा और सुनील कुमार मंच पर पहुंचे, ये सभी मंत्री पद की शपथ लेंगे.
इंजीनियर शैलेंद्र और दामोदर रावत मंच पर पहुंचे, मंत्री पद की शपथ लेंगे.
पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह और रमा निषाद मंच पर पहुंचीं, मंत्री पद की शपथ लेंगी.
शिवहर से विधायक डॉ. श्वेता मंच पर पहुंचीं, मंत्री पद की शपथ लेंगी.
एलजेपी आर के संजय कुमार, संजय कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे.
बोलो मंडल मंत्री पद की शपथ लेंगे.
मदन सहनी मंत्री पद की शपथ लेंगे. अशोक चौधरी फिर से मंत्री पद की शपथ लेंगे.
रामकृपाल यादव मंच पर पहुंचे, मंत्री पद की शपथ लेंगे.
पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी बनेंगे मंत्री, मंच पर पहुंचे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंच पर पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा मंच पर पहुंचे.
सीएम सम्राट चौधरी मंच पर पहुंचे.
पूर्व सीएम नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे.
पंडाल में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लग रहे हैं. निशांत कुमार के पहुंचने पर भी नारेबाजी हुई थी.
पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली.
राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली.