• होम
  • बिहार
  • घर से अकेले शौच के लिए गई भाभी, देवर आया पीछे, खेत में जो देखा … बेहोश हुआ शख्स

घर से अकेले शौच के लिए गई भाभी, देवर आया पीछे, खेत में जो देखा … बेहोश हुआ शख्स

यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला घर से अकेले शौच के लिए जाने की बात कहकर निकलती है। जब वह घर लौटने में देर हो जाती है, तो उसका देवर उसे ढूंढने के लिए उसका पीछा करता है। जब देवर घर से कुछ दूर खेत में पहुंचता है, तो उसे दूर से अपनी भाभी दिखाई देती है।

bhabhi devar love story
  • February 15, 2025 7:11 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

लखनऊ: यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला घर से अकेले शौच के लिए जाने की बात कहकर निकलती है। जब वह घर लौटने में देर हो जाती है, तो उसका देवर उसे ढूंढने के लिए उसका पीछा करता है। जब देवर घर से कुछ दूर खेत में पहुंचता है, तो उसे दूर से अपनी भाभी दिखाई देती है। जब वह पास जाकर देखता है, तो वह बेहोश हो जाती है। जिसके बाद गांव के लोग आ जाते हैं और देवर भाभी-भाभी चिल्लाते हुए जोर-जोर से रोने लगता है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

निर्मम हत्या से फैली सनसनी

दरअसल, शनिवार शाम को महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि उन्हें अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के लहसी गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे उस समय हड़कंप मच गया जब 35 वर्षीय मीना कुमारी का शव आलू के खेत में मिला।

शव पर चोट के कई निशान

सरसों के खेत के पास लोग एकत्र हो गए। शव पर चोट के कई निशान थे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मीना देवी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मृतका के देवर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का दावा है कि उन्हें कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

कोई आरोप नहीं

शनिवार दोपहर करीब दो बजे परशुराम की पत्नी मीना कुमारी अपने बच्चों से यह कहकर घर से निकली थी कि वह शौच के लिए जा रही है। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो बच्चे अपने चाचा राजू के साथ मीना कुमारी को तलाशने निकले तो गांव से करीब चार सौ मीटर दूर मनोहर लाल के आलू के खेत में मीना का खून से लथपथ गला कटा शव पड़ा मिला, पास में ही एक प्लास्टिक का डिब्बा पड़ा था। दिनदहाड़े हुई घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

खेती से होता था भरण पोषण

लहसी गांव के प्यारे लाल के दो बेटे परशुराम और राजू थे, जिनमें से मृतका के पति परशुराम ने करीब तीन साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के दो बेटे आशीष 17 साल, नैतिक 10 साल और एक बेटी शिवानी 12 साल है। आशीष पंजाब में काम करता है, शिवानी घर के काम और खेती में मां की मदद करती है। नैतिक गांव के स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। मृतका बंटवारे में मिली साढ़े तीन बीघा जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।

 

यह भी पढ़ें :-

बांदा की शहजादी को दी जायंगी दुबई में फांसी, फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर हुआ सौदा

वायरल गर्ल मोनालिसा को देखने पहुंची साउथ की जानता, एक झलक पाने के लिए लोगों ने तोड़ी ….

‘केसरी 2’ पर बड़ा अपडेट, रिलीज डेट का किया ऐलान, अक्षय के साथ आर माधवन की होगी जोड़ी

CBSE बोर्ड एग्जाम के बीच स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, Admit Card दिखाने पर छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

आप को लगा बड़ा झटका, पार्टी के तीन पार्षद बीजेपी में हुए शामिल