86
Aurangabad Cyber Police: साईबर पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए खाते उड़ाए गए 1.5 लाख रूपये पीड़ित को वापस करा दिए. साइबर शातिरों ने बीते दिनों खाते से रूपये गायब कर दिए थे जिसकी पीड़ित सुजीत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी.
साइबर शातिरों की चाल नाकाम
पुलिस ने सबसे पहले उस खाते का पता लगाया जिस बैंक में धोखाधड़ी वाला खाता रजिस्टर्ड था. इसके बाद संबंधित वित्तीय मध्यस्थों को शामिल किया गया. आखिरकार साइबर पुलिस ने पीड़ित से ऑनलाइन लूटी गई रकम वापस हासिल की और उसे पीड़ित को ट्रांसफर कर दिया.
ठगी के 1.5 लाख रुपये हुए रिकवर
पैसा वापस आने की जानकारी जब युवक को मिली तो चेहरे पर मुस्कान आ गई और पुलिस की प्रशंसा की. साईबर पुलिस उपाधीक्षक अनुराग कुमार ने बताया कि साईबर अपराधियों ने यूपीआई फ्रॉड कर सुजीत कुमार के बैंक खाता से 1.5 लाख रूपये उड़ा लिए थे. इस मामले में पीड़ित ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी.
इस कांड का सफल उद्वेदन के बाद फ्रॉड की गई राशि पीड़ित को वापस दिला दिया गया है. कहा कि पुलिस आम लोगों से अपील भी कर रही है कि इस तरह की ठगी से बचने के लिए अजनबियों से अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी साझा न करें. किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी पर नजदीक के थाने या साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करे.
Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.