Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • शादी के 15 साल बाद पति और बच्चों को दिया धोखा, देवर संग फरार हुई भागी

शादी के 15 साल बाद पति और बच्चों को दिया धोखा, देवर संग फरार हुई भागी

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के 15 साल बाद एक महिला अपने बीमार पति और तीन बच्चों को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई। मुनेश्वर राय ने बताया कि उनकी शादी 2009 में सीतामढ़ी के टिकॉली गांव की चांदनी से हुई थी।

Advertisement
women ran away with her brother in law UP News
  • January 12, 2025 2:20 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के 15 साल बाद एक महिला अपने बीमार पति और तीन बच्चों को छोड़कर देवर के साथ फरार हो गई। बता दें यह घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र की है। पीड़ित पति मुनेश्वर राय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी चांदनी 14 दिसंबर को गांव के ही हीरा कुमार के साथ घर से गायब हो गई। वहीं महिला अपने साथ घर के आभूषण भी ले गई। पति ने पत्नी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बीमार पति और बच्चों छोड़ा

मुनेश्वर राय ने बताया कि उनकी शादी 2009 में सीतामढ़ी के टिकॉली गांव की चांदनी से हुई थी। वह मुंबई में ट्रक चलाने का काम करते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों से उनकी तबीयत खराब है, जिसके कारण वह घर पर ही रहते हैं। इस दौरान उनकी पत्नी का देवर हीरा कुमार के साथ संबंध बन गया। पति के अनुसार, देवर अक्सर घर आता था और पत्नी के साथ अकेले समय बिताता था। जब इस बारे में पता चला, तो पत्नी को कई बार समझाया गया और डांटा भी गया, लेकिन उसने इन बातों को नजरअंदाज कर दिया।

देवर के साथ हुई भाभी

पति ने बताया कि अवैध संबंध का खुलासा होने के बाद महिला ने घर छोड़ने का फैसला किया और 14 दिसंबर को देवर के साथ फरार हो गई। मुनेश्वर ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने कहा कि उनकी तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो मां की गैरमौजूदगी में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर पत्नी वापस आना चाहती है, तो वह उसे दोबारा घर में रखने के लिए तैयार हैं। औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे ढूंढने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पप्पू यादव ने किया बिहार बंद का ऐलान, राजनीतिक दलों का मांगा समर्थन


Advertisement