Advertisement
  • होम
  • बिहार
  • अंकित तिवारी बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था आफताब, फिर करता था ऐसी हैवानियत, पढ़कर रो देंगे

अंकित तिवारी बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था आफताब, फिर करता था ऐसी हैवानियत, पढ़कर रो देंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार-29 जनवरी को पूर्णिया जिले के कटिहार इलाके में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान 32 लोग पकड़ गए, जिसमें 6 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 11 नाबालिग लड़कियों का भी रेस्क्यू किया गया है।

Advertisement
muslim and hindu girls
  • February 2, 2025 6:26 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 days ago

पटना। बिहार के पूर्णिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनसे देह व्यापार करवाने वाली गैंग पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट का सरगना आफताब नाम का एक मुस्लिम शख्स है। यह शख्स खुद को अंकित तिवारी बताकर हिंदू लड़कियों से मिलता था और फिर उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर देह व्यापार में ढकेल देता था।

छापेमारी में पकड़ गए 32 लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार-29 जनवरी को पूर्णिया जिले के कटिहार इलाके में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान 32 लोग पकड़ गए, जिसमें 6 पुरुष और 26 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही 11 नाबालिग लड़कियों का भी रेस्क्यू किया गया है।

लड़कियों ने बताई काली सच्चाई

इस दौरान रेस्क्यू की गई लड़कियों ने आफताब और उसकी गैंग की काली सच्चाई बताई है। लड़कियों ने कहा कि इस सेक्स रैकेट का सरगना आफताब खुद को हिंदू बताता है। आफताब अपनी गैंग के दो और साथियों- शाकिब और मौसम के साथ मिलकर हिंदू लड़कियों को फंसाता है और फिर उन्हें जिस्म के धंधे में धकेल देता है।

गाड़ी पर लिखवाया है बजरंग बली

इसके साथ ही रेस्क्यू की गई लड़कियों ने बताया कि आफताब ने अपनी गाड़ी पर जय बजरंग बली लिखवा रखा है। वो लड़कियों से बातचीत में खुद को कट्टर हिंदू बताता है। इसके साथ ही वह उनसे शादी करने का भी झांसा देता है। फिर जब लड़कियां उसके झांसे में पूरी तरह से आ जाती हैं तो फिर वो उनसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाने लगता है।

यह भी पढ़ें-

फंस गए चिराग पासवान! फूड कंपनी की मालकिन ने सुसाइड नोट में लगाया ये आरोप, लेटर से बिहार में हड़कंप

Tags

bihar news

Advertisement