बिहार के भोजपुर में लूटपाट के शिकार हुए तनिष्क शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि 6 बदमाश सुबह करीब 10.30 बजे शोरूम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट की और उनका हथियार छीन लिया। इसके बाद वो अंदर घुसे और हथियार के दम पर सभी कर्मचारियों के बंधक बनाकर मोबाइल फोन छीन लिया. लगभग आधे घंटे तक बदमाश लूटपाट करते रहे लेकिन पुलिस की कोई मदद नहीं मिली.
आरा/पटना। बिहार के आरा में एक तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ रुपये की ज्वैलरी की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि 8-10 बदमाशों ने इस लूट की इस घटना को अंजाम दिया है। एनकाउंटर के बाद इनमें से 2 को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं, बाकी बदमाश माल लेकर फरार हो गए हैं। जिस शोरूम से यह लूट हुई है, वह आरा के गोपाली चौक पर स्थित है।
लूटपाट का शिकार हुए तनिष्क शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि 8-10 बदमाश सुबह करीब साढ़े 10 बजे शोरूम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट की और उनका हथियार छीन लिया। इसके बाद वो शोरूम में घुसे और करीब 22 मिनट तक लूट-पाट की।
भोजपुर के एसपी राज ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बड़हरा थाने की पुलिस ने बबुरा छोटी पुल के पास तीन बाइक पर 6 संदिग्ध लोगों को देखा था। इसके बाद जब पुलिस ने बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 2 बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया, उनके पास से 2 पिस्टल मिली है।