Live

Bihar Chunav 2025 Live: एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव ने छुए मनोज तिवारी के पांव, BJP का दावा, NDA पूर्ण बहुमत से बिहार में बनाएगा सरकार

Updated: November 8, 2025 05:03:30 PM IST
Bihar Chunav 2025 Live

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरे चरण का मतदान आगामी 11 नवंबर को होगा, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.  इससे पहले 6 नवंबर को बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. बिहार के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान हुआ था. चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अंतिम मतदान 65.08% रहा. हालांकि, पहले चरण में दर्ज 65.08% मतदान का लिंग अनुपात अभी तक जारी नहीं किया है. 

कौन सा नेता कहां करेगा रैली संबोधित

एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान सासाराम में जनसभा करेंगे.
राजद नेता तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार की कड़ी में नवादा, जमुई, जहानाबाद और गया में जनसभाएं करेंगे.
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार की पीरपैंती में जनसभा करेंगे. 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीतामढ़ी और बेतिया में विशाल जनसभाएं करेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कटिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह काराकाट में जनसभा करेंगे और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शनिवार को कटिहार के कदवा और बरारी में दो जनसभाएं करेंगी.

मुकेश सहनी का दावा, पहले चरण में 80 से अधिक सीटने जा रहा महागठबंधन

बिहार में चुनाव प्रचार तेज हो गया है. इस बीच शनिवार को VIP प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा कि युवाओं में बदलाव की लहर है. सभी जाति, वर्ग और धर्म के लोगों ने महागठबंधन का पुरज़ोर समर्थन किया है. मुझे लगता है कि हम पहले चरण में 80+ सीटें जीतने जा रहे हैं. बदलाव की लहर है और लोगों को तेजस्वी यादव पर भरोसा है. हमें देश को आगे ले जाना है, पीछे नहीं. 

Summary: Bihar Chunav 2025 Live: आज बिहार में रैलियों का रैला, तेजस्वी-PK और पीएम मोदी समेत अन्य दिग्गज नेता करेंगे चुनाव प्रचार

Live Updates

17:02 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 Live:  NDA दो-तिहाई से ज़्यादा बहुमत से बिहार में बनाएगा सरकार

Bihar Chunav 2025 Live:  बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद जेडीयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि NDA दो-तिहाई से ज़्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी. हम सीतामढ़ी की सभी 8 सीटें जीत रहे हैं. 

13:03 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार से एक-एक घुसपैठिए को हम चुन-चुनकर निकालेंगे : अमित शाह

Bihar Chunav 2025 Live:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी-अभी राहुल बाबा और लालू प्रसाद का बेटा (तेजस्वी यादव) घुसपैठिए बचाओ यात्रा लेकर निकले थे. वो चाहते हैं कि सीमांचल घुसपैठियों का गढ़ बने, लेकिन मैं कहता हूं कि ना केवल सीमांचल बल्कि पूरे बिहार से एक-एक घुसपैठिए को हम चुन-चुनकर निकालने का काम करेंगे. 

11:33 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 Live: पहले चरण में 121 सीटों 65.08 फीसद हुआ मतदान

Bihar Chunav 2025 Live: बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. 6 नवंबर, 2025 को पहले चरण में 121 सीटों के लिए मतदान हुआ. निर्वाचन आयोग ने मतदान का अंतिम आंकड़ा भी जारी कर दिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव के 57.29 फीसदी के मुकाबले इस बार करीब 65.08 फीसदी मतदान हुआ। खास बात यह रही कि इस बार महिलाओं के वोट 9.34 फीसदी अधिक हुए. पुरुषों के भी वोट सात प्रतिशत बढ़े.

09:22 (IST) 08 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 Live: पीके ने दिया राहुल गांधी को झटका, कहा- वोट चोरी से बिहार का क्या लेना-देना? सुप्रीम कोर्ट जाइए

Bihar Chunav 2025 Live: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि बिहार में वोट चोरी का मुद्दा न कभी था, न है. राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर भाजपा से लड़ रहे हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव है. बिहार की जनता जानना चाहती है कि उन्हें बेहतर शिक्षा और रोज़गार कब मिलेगा और राज्य की दुर्दशा कब सुधरेगी. इसका वोट चोरी से क्या लेना-देना? अगर दिल्ली में वोट चोरी का मुद्दा है, तो चुनाव आयोग को घेरिए, सुप्रीम कोर्ट जाइए. इसके लिए बिहार चुनाव को क्यों हाईजैक कर रहे हैं?