Live

Bihar Budget 2026 Updates: इंतजार खत्म! बिहार बजट 2026 में यहां जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता?

🕒 Updated: February 4, 2026 06:50:45 AM IST

Bihar Budget 2026 LIVE Updates: नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार इस कार्यकाल का अपना पहला बजट पेश करेगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक, बिहार विधानसभा में मंगलवार को दोपहर 2 बजे बजट 2026 पेश किया जाएगा. विशेषज्ञों के मुताबिक,इस बजट का आकार लगभग 4 लाख करोड़ के आसपास पहुंचने की संभावना है. जो बिहार के अब तक के सबसे बड़े बजट में से एक होगा. इस दौरान महिला, किसान और युवाओं से जुड़ी योजनाओं पर खास फोकस हो सकता है. सरकारी सूत्रों के मुताबिकक, मंगलवार को बिहार विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन नीतीश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेगी. जनता दल यूनाइटेड कोटे से वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे. इस बजट में युवाओं, महिलाओं पर खासतौर पर तवज्जो दिखाई देगा. बताया जा रहा है कि बजट में विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण, युवा रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर होगा.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान जनता दल यूनाइटेड की ओर से पहले ही पांच साल में एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य घोषित कर चुकी है. ऐसे में कौशल विकास, स्वरोजगार योजनाओं और निजी निवेश को बढ़ावा कुछ स्कीम्स लॉन्च की जा सकती हैं. इस बजट में शिक्षा विभाग का बजट 3-5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि बजट में स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की भर्ती, ट्रेनिंग और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जोर दिया जा सकता है. इसी तरह स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की योजना है. 7 निश्चय-3 के तहत की गई घोषणाओं को बजट में प्राथमिकता मिल सकती है. इसमें सामाजिक सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन, शहरी विकास और आवास योजनाओं के लिए नए एलान किए जा सकते हैं. इसमें अलग से फंड का भी प्रावधान किया जा सकता है. 

सरकारी सूत्रों के मुताबिकक, मंगलवार को बिहार विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन नीतीश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेगी. जनता दल यूनाइटेड कोटे से वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे.
सरकारी सूत्रों के मुताबिकक, मंगलवार को बिहार विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन नीतीश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश करेगी. जनता दल यूनाइटेड कोटे से वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव दोपहर 2 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे.

Bihar Budget 2026 LIVE Updates: बिहार सरकार मंगलवार (03 फरवरी, 2026) को बजट पेश करेगी. जनता दल यू और भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान कई एलान किए हैं. इसका असर वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद के बजट 2026-27 में नजर आ सकता है.

Live Updates

  • 14:29 (IST) 03 Feb 2026

    Today Weather Live Updates: बिहार में छाए बादल, क्या होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Today Weather Live Updates: बिहार में मंगलवार (3 फरवरी, 2026) को कुछ जिलों में घने कोहरे छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं होगी. जिन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज शामिल हैं.  राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

  • 13:02 (IST) 03 Feb 2026