Live

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: नए अंदाज में दिखे भाईजान! खत्म हुआ इंतजार; शुरू हुआ Salman Khan का शो ‘Bigboss 19’

Updated: August 24, 2025 11:06:14 PM IST
bigboss 19

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: लंबे समय से लोग इंडिया के सबसे मशहूर शो और सबसे ज्यादा TRP बटोरने वाले शो का इंतजार कर रहे थे। वहीँ अब कुछ ही पलों में इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां हम बात कर रहे हैं बिगबॉस 19 की। आपकी जानकारी के लिए बता दें, सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन का इंतजार खत्म हुआ। आपको बता दें, रात से ये शो शुरू हो गया है। वहीं अगर आपको इससे जुड़े तमाम अपडेट चाहिए तो आपको inkhabar से जुड़े रहना होगा।

Summary: Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: नए अंदाज में लौट रहे भाईजान! कुछ ही पलों में शुरू होने वाला है Salman Khan का शो 'Bigboss 19'

Live Updates

23:02 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: ‘बिग बॉस 19’ के 16 कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नेहल चुडासमा, बशीर अली, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, नीलम गिरी, कुनिदा सदानंद, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक

22:52 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: अमाल मलिक ने खोले अपने राज

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सलमान खान के घर का हिस्सा बने अमाल मलिक ने बताचीत के दौरान बताया कि- वह रात को सोत समय खर्राटे लेता है। उनकी इस आदत से घरवालों को दिक्कत हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि- जब बाथरूम साफ करेंगे तो कैमरे देखेंगे, जिसे सोचकर उन्हें काफी डर लग रहा है। इस पर सलमान ने भी उनकी टांग खींची।

22:46 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक बने घर के आखिरी कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सिंगर-कंपोजर अमाल मलिक ने 16वें कंटेस्टेंट बन गए हैं। उन्होंने घर के आखिरी सदस्य बन शो में एंट्री ले ली है। उन्होंने अपनी आवाज से सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है। बता दें कि अमाल डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं। 

22:44 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मृदुल तिवारी बने सलमान के घर का हिस्सा

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा में से सबसे ज्यादा वोट मृदुल तिवारी को मिले और वो इस शो का हिस्सा बन गए हैं। उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। इस शो में वह अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आएंगे। 

22:41 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मृदुल तिवारी Vs शहबाज बदेशा का महायुद्ध

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मेकर्स ने मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा का नाम पर पहले ही मुहर लगा दी थी। लेकिन इन दोनों में से घर के अंदर कोई एक ही जाने वाला है। दोनों के फैंस ने भर-भर कर वोट किए है।

22:39 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस बनी घर की सदस्य

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी इस घर में हिस्सा ले रही है। उन्होंने कई फिल्में करने के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अब एक बार फिर वह लाइमलाइट में नजर आने वाली हैं। 

22:32 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: बिग बॉस के घर में लगा भोजपुरी का तड़का

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates:  भोजपुरी सिनेमा की जान नीलम गिरी भी सलमान खान के शो में कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। उन्होंने स्टेज पर ठुमकों से सात घर में एंट्री ली। 

22:22 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: फरहाना भट्ट बनी सलमान खान के शो की सदस्य

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: ‘नोटबुक’ और ‘लैला मजनू’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी फरहाना भट्ट इस शो का हिस्सा बन चुकी हैंं। वह एक एक्टिविस्ट के तौर पर भी काम करती हैं। वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। 

22:16 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: आवेज दरबार-नगमा शुरु किया अपना खेल

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: एक तरफ अभी घर में सदस्य एंट्री ही ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आवेज और नगमा ने फ्यूचर में कैसा गेम खेलना है? इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों इस गेम को लेकर काफी प्लानिंग करते दिखाई दे रहे हैं। 

22:14 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रनीत मोरे बने घर के 11वें सदस्य

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्स आरजे प्रणीत मोरे की शो में एंट्री ले चुके हैं। आते ही उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी से शुरुआत कर दी है। उन्होंने बताया कि- वह इस शो में अपने माता-पिता के लिए आए हैं। 

22:06 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: नतालिया जानोस्जेक ने ली एंट्री

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates:  बिग बॉस के घर में 10वीं कंटेस्टेंट नतालिया जानोस्जेक घर में एंट्री ले चुकी है। उन्होंने 'हमें तो लूट लिया...' गाने पर घर में एंट्री ली। वह वॉर 2, हाउसफुल 5 जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें हिंदूी बोलने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

21:57 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: गौरव खन्ना ने ली शो में धमाकेदार एंट्री

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने बिग बॉस सीजन 19 में एंट्री ले ली है। वह इस बार सलमान खान के घर में धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं। लोग उन्हें ग्रीन फॉरेस्ट कहकर भी बुलाते हैं। गौरव ने 'अनुपमा' और 'ये प्यार न होगा कम' जैसे सीरियल से दर्शकों का खूब प्यार बंटोरा है। 

21:48 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: शो में एक साथ हुई तीन सितारों की एंट्री

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: 2018 में मिस डिवा यूनिवर्स रहीं नेहल चुडासमा ने सलमान खान के शो बिग बॉस में एंट्री ले ली है। इस शो में उनके साथ दो और सदस्यों ने घर में एंट्री ले ली है। एक्टर अभिषेक बजाज और बशीर अली भी इस घर के सदस्य बनने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि यह तीनों घर में क्या कमाल दिखाते हैं?

21:41 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: घर में हुई सोशल मीडिया के पॉपूलर कपल की एंट्री

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: बिग बॉस के घर में चौथे और पांचवें कंटेस्टेंट नगमा मिराजकर और आवेज दरबार शो में एंट्री ले चुके हैं। दोनों के कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर 38 मिलियन ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आवेज दरबार गौहर खान के देवर और वह नगमा को काफी समय से डेट कर रहे हैं। 

21:35 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: घर के पहले तीन सदस्य

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: अशनूर कौर, जीशान कादरी और तान्या मित्तल घर के पहले तीन सदस्य। 

21:25 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: तान्या मित्तल की हुई घर में एंट्री

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल बिग बॉस के घर की तीसरी सदस्य बन चुकी हैं।इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

21:23 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: 'बिग बॉस 19' के दूसरे कंटेस्टेंट जीशान कादरी

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: गैंग्स ऑफ वासेपुर के डेफिनिट यानी जीशान कादरी बिग बॉस के घर में एंट्री ले चुके हैं। इस सीजन में वह धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं।

21:17 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: अशनूर कौर बनीं घर की पहली सदस्य

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सलमान खान ने पहले कंटेस्टेंट के नाम रिवील कर दिया है। शो और घर की पहली सदस्या एक्ट्रेस अशनूर कौन बन चुकी हैं। 

21:15 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: राजनीति पर है इस सीजन का थीम

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस के अलग थीम के साथ वापस लौट रहा है। इस  बार घर की थीम 'पॉलिटिक्स' है। इस बार घर में पक्ष भी होगा और विपक्ष भी, जहां रणनीति, गठबंधन और सियासी अंदाज  से खेल खेला जाएगा। इस सीजन में सत्ता की लड़ाई देखने को मिलने वाली है।

21:12 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: इस बार होगी घरवालों की सरकार

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: इस बार बिग बॉस ने शो में कई बदलाव किए हैं। सलमान को बिग बॉस ने शुरुआत में ही बता दिया है कि- इस बार घर में वह किसी तरह की कोई रोक टोक नहीं करने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स को खुद ही इस बार अपने सभी मुद्दे सुलने हैं। घर में लोकतंत्र होगा यानि वह सब खुद ही निर्णय लेंगे।
21:11 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सबसे विवादित और लोकप्रिय शो

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: बिग बॉस भारत का सबसे विवादित और लोकप्रिय रियलिटी शो है। यह शो अब एक बार फिर अपने 19वें सीजन के साथ वापस लौट आया है। सभी दर्शकों की निगाहें एक बार फिर शो के दमदार होस्ट सलमान खान पर टिकी गई है। शो का ग्रैंड प्रीमियर कुछ ही देर में शुरू हो चुका  है। 

21:09 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: शुरू हुआ बिग बॉस का सीजन 19

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: हर बार की तरह इस बार फिर बिग बॉस 19 ने धमाकेदार शुरुआत कर ली है। भाईजान ने स्टेज पर फिल्म 'एक था टाइगर' की सिग्नेचर ट्यून के साथ एंट्री ली है।

21:04 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सलमान खान फिर मचाएंगे धमाल

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सुपरस्टार सलमान खान मोस्ट अवेटेड शो 'बिग बॉस 19' अब कुछ ही पल दूर है। वह एक बार फिर टीवी पर धमाल मचाते हुए नजर आने वाले है। सलमान खान हर सीजन में चार चांद लगा देते हैं, अब तो उनके बिना बिग बॉस देखने का दर्शक सोच भी नहीं सकते हैं। शो में सलमान खान की एंट्री काफी दमदार और मस्ती से भरी होने वाली है। हाल ही में सलमान खान का एक प्रोमो रिलीज किया गया था जिसमें वो एख बार फिर पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

21:03 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: फैजल शेख ने गौरव को का ALL THE BEST

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: शो की शुरुआत से पहले गौरव खन्ना को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। गौरव के दोस्त मीडिया स्टार फैजल शेख ने बेस्ट ऑफ लक कहा है।  उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- गौरव, आपको बिग बॉस 19 के सफ़र के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। आपने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से हमेशा दिल जीता है। यह नया अध्याय आपके लिए सफलता, प्रशंसा और अनंत समर्थन लेकर आए।

21:03 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: नागिन 7 का भी होगा एलान

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19'  के प्रीमियर को शुरू होने में कुछ ही पल बाकि है। इस बीच लोग अटकले लगा रहे हैं कि आज नागिन 7 का भी एलान किया जाएगा। क्योंकि कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर सांप का इमोजी शेयर किया है। इसके बाद लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। 

<blockquote class="instagram-media" data-instgrm-capti data-instgrm-permalink="
<a href="
View this post on Instagram

<a href="

21:00 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: भोजपुरी का लगेगा जबरदस्त तड़का

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी बिग बॉस के घर में तहलका मचाती हुई नजर आने वाली है। नीलम गिरी के चेहरे से मेकर्स ने पर्दा हटा दिया है।

<blockquote class="instagram-media" data-instgrm-capti data-instgrm-permalink="
<a href="
View this post on Instagram

<a href="

20:30 (IST) 24 Aug 2025

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: कब शुरू होगा शो ?

Bigg Boss 19 Premiere Live Updates: 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा। जियो हॉटस्टार ने सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान कह रहे हैं, "इस बार ड्रामा नहीं, पागलपन होगा, लोकतंत्र होगा।" वीडियो शेयर करते हुए जियो हॉटस्टार पेज पर लिखा गया, "आज रात 9 बजे से जो करना है करो।"