भोजपुरी सिनेमा ने समय-समय पर देशभक्ति से भरपूर ऐसी फिल्में पेश की हैं, जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सितारों खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने देशभक्ति पर आधारित कई हिट फिल्में दी हैं। आइए जानते है ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में.
पटना: भोजपुरी सिनेमा ने समय-समय पर देशभक्ति से भरपूर ऐसी फिल्में पेश की हैं, जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में तालियां और सीटियां बटोरी हैं। इनमें कई फिल्में हिंदी फिल्मों से प्रेरित हैं, लेकिन कहानी और फिल्म का डायरेक्शन स्थानीय दर्शकों के मुताबिक किया गया है। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सितारों खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने देशभक्ति पर आधारित कई हिट फिल्में दी हैं। ये फिल्में न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि भारत माता के प्रति प्रेम और गर्व की भावना भी जगाती हैं। आइए जानते है ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में.
खेसारी लाल यादव की यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी और इसे प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी और दमदार डायलॉग्स ने दर्शकों को भावुक कर दिया था। वहीं खेसारी लाल के साथ रति पांडे की जोड़ी को खूब सराहा गया।इसे के साथ यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई.
View this post on Instagram
2018 में आई इस फिल्म का निर्देशन असलम शेख ने किया था और इसे अभय सिन्हा ने प्रोड्यूस किया। फिल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मनोज टाइगर और मधु शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। फिल्म की कहानी एक देशभक्त बजरंग की है, जो गद्दारों से लोहा लेते हुए शहीदों का बदला लेता है। यह फिल्म दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने में सफल रही।
दिनेश लाल यादव की यह फिल्म संतोष मिश्रा के निर्देशन में बनी थी। इसमें आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह राजपूत और परवेश लाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आए। निरहुआ प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
View this post on Instagram
2019 में फिरोज खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पवन सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में एक युवा लड़के और पाकिस्तानी लड़की की प्रेम कहानी को देशभक्ति के साथ जोड़ा गया। फिल्म का संदेश दर्शकों को प्रेरित करता है और इसे पवन सिंह की सुपरहिट फिल्मों में गिना जाता है।
ये भी पढ़ें: फर्जी नंबर प्लेट और मीडिया स्टिकर लगाकर तीन लोग कार में कर रहे थें ऐसी हरकत, पुलिस ने किया भंडाफोड़