Advertisement
  • होम
  • ऑटो
  • इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 हुआ बड़ा धमाका, TVS Jupiter ने CNG स्कूटर किया पेश

इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 हुआ बड़ा धमाका, TVS Jupiter ने CNG स्कूटर किया पेश

इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत बड़े ही जोश के साथ हो चुकी है। इस मौके पर TVS ने अपना नया जुपिटर सीएनजी स्कूटर पेश किया। यह स्कूटर भारत के टू-व्हीलर मार्केट में नई क्रांति लेकर आएगा।

Advertisement
TVS Jupiter introduced CNG scooter
  • January 21, 2025 10:58 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

नई दिल्ली: इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 की शुरुआत बड़े ही जोश के साथ हो चुकी है। इस मौके पर TVS ने अपना नया जुपिटर सीएनजी स्कूटर पेश किया। यह स्कूटर भारत के टू-व्हीलर मार्केट में नई क्रांति लेकर आएगा। अभी तक सिर्फ सीएनजी बाइक ही उपलब्ध थीं, लेकिन यह देश का पहला ऐसा स्कूटर है जो सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर चलेगा।

पेट्रोल मॉडल कैसा हैं

TVS Jupiter CNG का डिजाइन इन 125 cc पेट्रोल मॉडल जैसा ही है, लेकिन CNG को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसमें 1.4 kg का CNG टैंक और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक है।

कितनी दूरी तय करेगी

कंपनी का कहना है कि यह स्कूटर 1 kg CNG में 84 किलोमीटर का माइलेज देगा। इसके साथ ही TVS Jupiter CNG एक बार टैंक फुल होने पर 226 km तक चल सकता है।

CNG का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो Jupiter CNG में OBD2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है। इसमें 125 cc का बायो-फ्यूल इंजन दिया गया है, जो 600 rpm पर 5.3 kW की पावर और 5500 आरपीएम पर 9.4 Nm का टॉर्क देता है।

टॉप फीचर्स

Jupiter CNG में नए और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, USB चार्जर, स्टैंड कट-ऑफ और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस स्कूटर को खास तौर पर इको-फ्रेंडली और फ्यूल-सेविंग के लिए डिजाइन किया गया है।

संभावित कीमत कितनी होगी

फिलहाल TVS Jupiter 125 पेट्रोल वर्जन की कीमत वेरिएंट के हिसाब से 88,174 रुपये से लेकर 99,015 रुपये के बीच है। माना जा रहा है कि इसका नया CNG वर्जन भी इसी रेंज यानी करीब 90,000 रुपये से 99,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसमें CNG टैंक होने की वजह से बूट स्पेस थोड़ा कम हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें :-

सीमा हैदर ने संगम नगरी में भेजा खास तोहफा, लोग देख के हुए गदगद !

सैफ अली खान के हमलावर को कैसे मिली सिम कार्ड, पुलिस इन्वेस्टिगेशन में हुआ बड़ा खुलासा

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे ज्यादा किसे चिढ़ हैं, जाने यहां उस शख्स का नाम…


Advertisement