नई दिल्ली: Mahindra Scorpio : महिंद्रा (Mahindra) को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। बड़े तबके पर लोग इस गाड़ी को खरीदना पसंद करते हैं। महिंद्रा की गाड़ी आपको निराश नहीं करती है। ऐसे में अगर आप Mahindra की गाड़ियों में दिलचस्पी रखते हैं तो यह ख़बर आपके लिए है। बता दें, Mahindra की एक SUV की खरीदारों ने जमकर तारीफ की है। जी हाँ, और इस गाड़ी का नाम है:- Mahindra Scorpio
Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कार्पियो)
आपको बता दें, Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कार्पियो) देश की ख़ासा मशहूर SUV में से एक है। रोड पर Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कार्पियो) का जलवा देखने को मिलता है। यही नहीं, इस गाड़ी को गाँवो से लेकर शहरों तक बेतहाशा पसंद किया जाता है। लोगों को इस गाड़ी में बड़ा साइज 7 सीटिंग ऑप्शन और दमदार परफॉर्मेंस सबसे ज़्यादा अज़ीज़ है। इसी वजह से यह गाड़ी सालों से खरीदारों के दिल पर राज़ कर रही है।
बात करें Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कार्पियो) की तो इस गाड़ी की कीमत 15 लाख रुपये ऑन-रोड से शुरू होती है। ऐसे में हर किसी के लिए महँगी Scorpio (स्कॉर्पियो) लेना आसान काम नहीं है। ऐसे में तमाम लोग सेकेंड हैंड स्कॉर्पियो की ओर रुख करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ पुरानी Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कार्पियो) के बारे में जो बिक्री के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें, इन गाड़ियों को हमने आज 22 फरवरी, 2023 को ऑनलाइन वेबसाइट कारदेखो पर देखा है।
1. Mahindra Scorpio SLE 7S BSIV 2014
Mahindra Scorpio का ये मॉडल साल 2014 का है। ये Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कार्पियो) का SLE 7S वेरिएंट है। यह गाड़ी अब तक 90 हजार किमी. चलाई जा चुकी है। इसके गाड़ी के लिए आपसे कुल 4.68 लाख रुपये माँगे गए हैं। आपको बता दें, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर UP16 है और यह गाड़ी डीजल इंजन के साथ आएगी।
2. Mahindra Scorpio VLX 2014
दूसरी Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कार्पियो) साल 2014 मॉडल की है। यह गाड़ी अब तक 60 हजार किमी. चल चुकी है। आपको बता दें, डीजल इंजन वाली इस Scorpio मॉडल के लिए 5.15 लाख माँगे आगे हैं। बात करें स्पेस की तो यह 8 सीटर मॉडल है और इस SUV का रजिस्ट्रेशन नंबर HR29 है।
3. Mahindra Scorpio S10 2014
Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कार्पियो) का ये मॉडल ब्लैक कलर में हैं और ये 5 लाख से थोड़ी महँगी है। आपको बता दें, यह गाड़ी अब तक 1.13 लाख किमी. तक इस्तेमाल की जा चुकी है। इसके लिए आपसे करीब 7.05 लाख रुपये डिमांड करे जा रहे है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर UP14 है और यह डीजल इंजन मॉडल है।
सेडान और एसयूवी की माँग
भारतीय बाजार में इन दिनों SUV सेगमेंट की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके बाद लोग सेडान को ज्यादा पसंद करते हैं। इसका कारण आराम और बढ़ी हुई बैठने की क्षमता है। इसे ध्यान में रखते हुए वाहन निर्माताओं का फोकस भी इन्हीं दो सेगमेंट पर है। इसके बाद कंपनियों का पूरा फोकस सेडान पर है क्योंकि युवाओं और शहर में घूमने वालों की पहली पसंद सेडान ही होती है।
यह भी पढ़ें