Home > एस्ट्रो > Vastu Tips for Home: घर का ये कोना खाली रखा तो बढ़ेगी कंगाली! तुरंत अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

Vastu Tips for Home: घर का ये कोना खाली रखा तो बढ़ेगी कंगाली! तुरंत अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

Vastu Tips for Home: घर के कोनों को नजरअंदाज करना छोटी गलती लग सकती है, लेकिन इसका प्रभाव बड़ा होता है. अगर हर दिशा के अनुसार सही चीजें रखी जाएं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सुख-समृद्धि अपने आप आने लगती है.थोड़े से बदलाव आपके घर को खुशहाल और ऊर्जावान बना सकते हैं.

By: Shivashakti Narayan Singh | Last Updated: May 3, 2026 1:10:26 PM IST



Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर कोना सिर्फ दीवारों का हिस्सा नहीं होता, बल्कि ऊर्जा का केंद्र भी होता है. अगर इन कोनों को खाली, अंधेरा या अव्यवस्थित छोड़ दिया जाए, तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. इसका असर धीरे-धीरे घर के माहौल, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर भी दिखने लगता है.अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, तो जरूरी है कि हर दिशा के कोनों को सही तरीके से सजाया जाए.

यह दिशा घर की सबसे पवित्र और सकारात्मक मानी जाती है. इसे खाली रखना सही नहीं माना जाता.
इस स्थान पर पूजा स्थल बनाना या जल से भरा कलश रखना बेहद शुभ होता है. इससे घर में शांति का माहौल बनता है और बच्चों की पढ़ाई व सोच पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है.

 नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम दिशा)

यह कोना घर के मुखिया से जुड़ा होता है. अगर इसे खाली छोड़ दिया जाए, तो निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है.यहां भारी फर्नीचर या ठोस सजावटी सामान रखना अच्छा माना जाता है. इससे घर में स्थिरता और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है.

आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व दिशा)

इस दिशा को अग्नि का स्थान माना जाता है. इसे खाली या निष्क्रिय रखने से घर में सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है.यहां लाल रंग का बल्ब, किचन या तांबे की कोई वस्तु रखने से घर में उत्साह और ऊर्जा बनी रहती है, जिससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है.

 उत्तर दिशा

यह दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है. अगर यह हिस्सा खाली या अव्यवस्थित हो, तो आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं.यहां हरे पौधे, धन के प्रतीक या देवी-देवताओं की प्रतिमा रखने से आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते हैं और नौकरी-व्यवसाय में लाभ मिलता है.

वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा)

यह दिशा वायु तत्व से जुड़ी है और सामाजिक संबंधों को प्रभावित करती है. इसे खाली छोड़ने से मन में अशांति और रिश्तों में तनाव आ सकता है.इस स्थान पर विंड चाइम या हल्के रंग की सजावटी वस्तुएं रखने से वातावरण हल्का और सकारात्मक बनता है, जिससे मान-सम्मान भी बढ़ता है.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement