Home > एस्ट्रो > घर में बार-बार हो रहे हैं झगड़े? कहीं पुराने कपड़े का पोछा तो नहीं बढ़ा रहा परेशानी, ज्योतिषाचार्य ने दी खास सलाह

घर में बार-बार हो रहे हैं झगड़े? कहीं पुराने कपड़े का पोछा तो नहीं बढ़ा रहा परेशानी, ज्योतिषाचार्य ने दी खास सलाह

Home Vastu Tips: वास्तु और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाली छोटी-छोटी चीजें भी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए यदि आप पुराने या फटे कपड़ों से पोछा लगाते हैं, तो इस आदत शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और परिवार में तनाव व अशांति का माहौल बन सकता है.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 31, 2026 3:27:45 PM IST



Vastu Tips: घर को साफ-सुथरा रखना हर व्यक्ति की इच्छा होती है. कई लोग सफाई के लिए नया पोछा खरीदने की बजाय पुराने या फटे कपड़ों का इस्तेमाल कर लेते हैं. यह तरीका भले ही आसान और सस्ता लगे, लेकिन वास्तु और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह आदत घर की सुख-शांति पर असर डाल सकती है.
 
मान्यता है कि घर की सफाई केवल धूल-मिट्टी हटाने का काम नहीं करती, बल्कि इससे घर की ऊर्जा भी प्रभावित होती है. इसलिए सफाई में इस्तेमाल होने वाली चीजों का भी विशेष महत्व माना गया है.

 घर की स्वच्छता से जुड़ा है ग्रहों का प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर की स्वच्छता पर मुख्य रूप से चंद्रमा, शुक्र और सूर्य का प्रभाव माना जाता है. इनमें चंद्रमा मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच का कारक है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा, सुंदरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.कहा जाता है कि जब घर साफ और व्यवस्थित रहता है तो इन ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है. वहीं लापरवाही बरतने से नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है.

 फटे या पुराने कपड़ों से पोछा लगाने के नुकसान

वास्तु मान्यताओं के अनुसार गंदे, पुराने या फटे कपड़ों से घर की सफाई करना शुभ नहीं माना जाता. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है.मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकते हैं. पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव, बच्चों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और घर के माहौल में अशांति महसूस हो सकती है.इसके अलावा कुछ लोगों को बिना वजह उदासी, अकेलापन या मानसिक बेचैनी का अनुभव भी हो सकता है.

राहु से भी जोड़ा जाता है फटे कपड़ों का संबंध

ज्योतिष शास्त्र में फटे हुए कपड़ों को राहु ग्रह से जोड़ा जाता है. माना जाता है कि राहु का प्रभाव बढ़ने पर व्यक्ति के स्वभाव में गुस्सा, अस्थिरता और जल्दबाजी बढ़ सकती है.इसी वजह से फटे कपड़े पहनने के साथ-साथ उनसे घर की सफाई करना भी शुभ नहीं माना जाता. हालांकि आज के समय में फटे कपड़े फैशन का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसे अच्छा संकेत नहीं माना गया है.

 घर की सफाई के लिए क्या करें?

घर की सफाई करते समय साफ और अच्छे कपड़े या उचित सफाई उपकरणों का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. नियमित सफाई, व्यवस्थित वातावरण और स्वच्छता न केवल घर को सुंदर बनाती है बल्कि सकारात्मक माहौल बनाने में भी मदद करती है.
 
  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement