Home > एस्ट्रो > Marriage Vastu Tips: क्या आप भी ससुराल से लेते हैं ये सामान? हो जाएं सावधान,वरना बढ़ सकता है शनि और राहु का प्रकोप

Marriage Vastu Tips: क्या आप भी ससुराल से लेते हैं ये सामान? हो जाएं सावधान,वरना बढ़ सकता है शनि और राहु का प्रकोप

Shani Rahu Effects: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं में रिश्तों से जुड़े लेन-देन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. कहा जाता है कि शादी के बाद कुछ चीजों को बिना सोच-समझे लेना या देना व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है,आइए जानते है इन चीजों के बारे में.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 9, 2026 4:37:51 PM IST



Shani Rahu Effects: वास्तु शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं में रिश्तों से जुड़े न-देन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. कहा जाता है कि शादी के बाद कुछ चीजों को बिना सोच-समझे लेना या देना व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. खासतौर पर पुरुषों को अपनी ससुराल से कुछ वस्तुएं मुफ्त में या बिना जरूरत के नहीं लेनी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से शनि, राहु और शुक्र जैसे ग्रहों के अशुभ प्रभाव बढ़ सकते हैं, जिसका असर आर्थिक स्थिति, मानसिक शांति और पारिवारिक जीवन पर पड़ता है.

आइए जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें पुरुषों को अपनी ससुराल से लेने से बचना चाहिए.

इलेक्ट्रॉनिक सामान लेना क्यों माना जाता है अशुभ?

वास्तु शास्त्र में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को राहु ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति ससुराल से मुफ्त में टीवी, फ्रिज, मोबाइल, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेता है तो राहु दोष बढ़ सकता है. इसका असर अचानक बढ़ते खर्च, आर्थिक नुकसान और मानसिक उलझनों के रूप में दिखाई दे सकता है.

 काले रंग की चीजों से बढ़ सकता है शनि प्रभाव

काला रंग शनि ग्रह का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ससुराल से काले कपड़े, कंबल या काले रंग से जुड़ी अन्य वस्तुएं लेने से जीवन में संघर्ष और परेशानियां बढ़ सकती हैं. कई बार यह नौकरी, व्यापार और मानसिक तनाव से भी जुड़ा माना जाता है.

 झाड़ू को माना गया है मां लक्ष्मी का प्रतीक

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. ऐसी मान्यता है कि महिलाओं को अपने मायके से झाड़ू लाकर ससुराल में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे घर की बरकत और सुख-शांति प्रभावित हो सकती है. कुछ लोग इसे आर्थिक नुकसान और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से भी जोड़कर देखते हैं.

 नुकीली चीजें रिश्तों में ला सकती हैं तनाव

धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार चाकू, कैंची या अन्य धारदार वस्तुएं रिश्तों में कटुता और तनाव का कारण बन सकती हैं. इसलिए इन चीजों को मायके या ससुराल से लाने-ले जाने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा लोहे का भारी सामान मुफ्त में लेना भी शुभ नहीं माना जाता.

पुराना सामान और रद्दी क्यों मानी जाती है अशुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार पुराने अखबार, रद्दी, टूटी-फूटी किताबें या बेकार सामान घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं. कहा जाता है कि महिलाओं को मायके से ऐसी चीजें लाकर ससुराल में नहीं रखनी चाहिए. इससे घर का वातावरण अव्यवस्थित हो सकता है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है.

Advertisement