Home > एस्ट्रो > किस्मत और मेहनत दोनों का मिलता है साथ, इन मूलांक के लड़के जल्दी कमाते हैं नाम और पैसा

किस्मत और मेहनत दोनों का मिलता है साथ, इन मूलांक के लड़के जल्दी कमाते हैं नाम और पैसा

Numerology: अंक ज्योतिष में हर मूलांक को एक खास स्वभाव, सोच और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है. किसी मूलांक के लोग बेहद मेहनती माने जाते हैं ,आइए जानते हैं इनके बारे में.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 17, 2026 11:23:29 PM IST



 Numerology: अंक ज्योतिष में हर मूलांक को एक खास स्वभाव, सोच और भाग्य से जोड़कर देखा जाता है. किसी मूलांक के लोग बेहद मेहनती माने जाते हैं तो कुछ अपनी बुद्धि और नेतृत्व क्षमता के कारण जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं. अंक ज्योतिष में ऐसे दो मूलांक का खास जिक्र मिलता है, जिनसे जुड़े लड़के किस्मत के बेहद धनी माने जाते हैं.

कहा जाता है कि इन लोगों को मेहनत का फल जल्दी मिलना शुरू हो जाता है. करियर में ये इतनी तेजी से आगे बढ़ते हैं कि कम उम्र में ही नेतृत्व करने लगते हैं और कई बार दूसरों के बॉस बन जाते हैं. आइए जानते हैं कौन से हैं ये भाग्यशाली मूलांक.

 मूलांक 1 के लड़के: जन्मजात लीडर माने जाते हैं

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है, जिसे शक्ति, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है.कहा जाता है कि मूलांक 1 वाले लड़कों में बचपन से ही नेतृत्व करने की क्षमता दिखाई देने लगती है. ये लोग किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते और हमेशा अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करते हैं.इनका आत्मविश्वास और साहस इन्हें भीड़ से अलग बनाता है. अगर ये किसी लक्ष्य को तय कर लें तो उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत लगा देते हैं. यही कारण है कि ये लोग नौकरी में ऊंचे पदों तक पहुंचते हैं या खुद का बड़ा काम शुरू करते हैं.

 मूलांक 1 वालों की खास बातें

  •  मजबूत लीडरशिप क्वालिटी
  •  आत्मविश्वासी और साहसी स्वभाव
  •  जल्दी हार न मानने की आदत
  •  अलग सोच और बड़े फैसले लेने की क्षमता
  •  कम उम्र में सफलता पाने की संभावना

मूलांक 5 के लड़के: तेज दिमाग और बिजनेस माइंडेड

जिन लड़कों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 माना जाता है. इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह होता है, जिसे बुद्धि, व्यापार, कम्युनिकेशन और तेज सोच का कारक माना गया है.अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लड़के बेहद स्मार्ट और तेज दिमाग के होते हैं. इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी कम्युनिकेशन स्किल और बिजनेस समझ मानी जाती है.ये लोग बातों से दूसरों को आसानी से प्रभावित कर लेते हैं और मौके को पहचानने में माहिर होते हैं. जोखिम लेने से नहीं डरते और यही गुण इन्हें व्यापार और करियर में आगे बढ़ाता है.

मूलांक 5 वालों की खूबियां

  •  शानदार कम्युनिकेशन स्किल
  •  बिजनेस और पैसों की अच्छी समझ
  •   मिलनसार स्वभाव
  •  जोखिम लेने की क्षमता
  •  कम उम्र में नाम और पैसा कमाने की संभावना

 इन क्षेत्रों में मिलती है ज्यादा सफलता

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग बैंकिंग, मार्केटिंग, मीडिया, बिजनेस और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. वहीं मूलांक 1 वाले लोग प्रशासन, मैनेजमेंट, राजनीति और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं.दोनों मूलांक के लोगों में एक बात समान मानी जाती है कि ये लोग अपनी मेहनत और सोच के दम पर जल्दी पहचान बना लेते हैं.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement