Home > एस्ट्रो > 11 मई को स्वराशि में मंगल गोचर, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें क्या पड़ेगा असर

11 मई को स्वराशि में मंगल गोचर, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें क्या पड़ेगा असर

Mangal Gochar 2026: 11 मई को मंगल का अपनी स्वराशि मेष में गोचर होने वाला है. इस परिवर्तन से मेष, सिंह और कन्या राशि के जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलने का योग है.

By: Deepika Pandey | Published: May 6, 2026 7:02:47 PM IST



Mangal Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह लगातार किसी न किसी राशि में संचरण करते हैं. जब उनकी अवधि पूरी हो जाती है, तो वे एक राशि से दूसरी राशि में चले जाते है. इस तरह के बदलाव को गोचर कहा जाता है. 11 मई को मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर करेंगे. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल गोचर की अवधि लगभग 40 से 45 दिनों तक होती है. अभी मंगल मीन राशि में है. 11 मई से मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे. मेष मंगल का स्वराशि है, जिसके कारण ये गोचर बेहद प्रभावशाली और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. हालांकि शत्रु राशि के लिए खतरा बढ़ेगा.

ऐसे में मंगल का मेष राशि में गोचर करने से जहां एक तरफ कुछ राशियों के सोए हुए भाग्य जाग सकते हैं. वहीं कुछ राशि के लोगों को संयम और सावधानी भी बरतनी होगी. आइए जानते हैं मंगल की मेष राशि में गोचर करने से किस राशि में क्या बदलाव होने वाला है.

मेष

मेष राशि में मंगल का गोचर करने से मेष राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है. मेष राशि के लिए मंगल उनके गृह स्वामी हैं और लग्न भाव में गोचर होने से आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए शुभ समय है. साथ ही करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे.

वृषभ

मंगल के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. आय में बढ़त नए संपर्क के योग बन रहे हैं. साथ ही लंबे समय से रुके काम भी बन सकते हैं.

मिथुन

मंगल गोचर के कारण मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि विदेश या दूर स्थान से लाभ के संकेत मिलने का योग है. कोशिश करें कि मानसिक तनाव से बचे रहें क्योंकि मंगल के लिए बुध का शत्रुता वाला संबंध है.

कर्क

बुध की तरह ही चंद्रमा भी मंगल का शत्रु ग्रह माना जाता है. इस दौरान आपको करियर में बदलाव मिल सकता है. हालांकि ये बदलाव ज्यादा सकारात्मक फल देने वाला नहीं होगा.

सिंह

मेष राशि में मंगल के आने से सिंह राशि वालों को भी फायदा होगा. उनका भाग्योदय का योग बन रहा है. यात्रा के योग बन सकते हैं. साथ ही शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के आसार हैं.

कन्या

कन्या राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी. मंगल गोचर का समय आपकी सेहत और निवेश के लिए जोखिम भरा रह सकता है. 

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले जातकों को थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. कार्यस्थल पर बदलाव और प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है. ऐसे समय में आप बड़ा निवेश करने से बचें.

धनु

धनु राशि पर मंगल गोचर का असर सकारात्मक रहेगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आने की संभावना है. साथ ही संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है.

मकर 

घर-परिवार से जुड़े मामलों में व्यस्त रह सकते हैं. प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े फैसले लेना फायदेमंद हो सकता है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने का योग है.

कुंभ

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय शुभ रहेगा. बिजनेस और निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा.

मीन 

मीन राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरने का योग है. धन लाभ के योग बन सकते हैं. हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है.

Advertisement