Home > एस्ट्रो > जून शुरू होते ही चमक उठेगी इन 3 मूलांक वालों की तकदीर, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

जून शुरू होते ही चमक उठेगी इन 3 मूलांक वालों की तकदीर, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

June Numerology 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार जून 2026 का महीना कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ रहनेहै. खास तौर पर 3 ऐसे मूलांक हैं, जिनके जीवन में लंबे समय से रुके हुए काम भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं.आइए जानते हैं जून 2026 में किन मूलांक वालों की किस्मत चमकने वाली है.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: May 31, 2026 4:36:34 PM IST



June Numerology 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3, 6 और 9 के लिए जून 2026 अवसरों से भरा महीना साबित हो सकता है. हालांकि किसी भी निर्णय को लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है. मेहनत और सही योजना के साथ ये समय आपके लिए बड़ी सफलता का कारण बन सकता है.
 
 इन लोगों को करियर, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.

 मूलांक 3 वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है.जून का महीना आपके लिए कई खुशखबरी लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकती है.व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े किसी काम में भी सफलता मिलने की संभावना है. वहीं पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

 मूलांक 6 वालों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है.जून 2026 आपके लिए सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का समय साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या पदोन्नति जैसी खुशखबरी मिल सकती है.व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक धन लाभ होने के भी योग दिखाई दे रहे हैं. परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा.

मूलांक 9 वालों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल

जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 माना जाता है.जून का महीना आपके लिए भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी, जिससे कई महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं.कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में राहत मिलने की संभावना है. नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. आर्थिक मामलों में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं. वहीं लंबे समय से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.
 
  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement