38
Bada Mangal Upay: ज्येष्ठ मास का छठा बड़ा मंगल 9 जून 2026 को पड़ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़ा मंगल का दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस बार मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में स्थित हैं, इसलिए इस दिन किए गए उपायों का महत्व और बढ़ जाता है. मान्यता है कि श्रद्धा के साथ किए गए उपाय जीवन की कई समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकते हैं.
ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले बड़े मंगल का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन हनुमान जी की आराधना करने से साहस, भूमि, नौकरी, व्यापार और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में शुभ फल मिलने की मान्यता है. भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.
मेष राशि
हनुमान जी को बूंदी के लड्डू अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ राशि
हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाएं और श्रद्धा से पूजा करें.
मिथुन राशि
इलायची अर्पित कर हनुमान जी का स्मरण करें.
कर्क राशि
चना-गुड़ का भोग लगाएं और लाल ध्वजा दान करें.
सिंह राशि
दीपक जलाकर बजरंग बाण का पाठ करें.
कन्या राशि
तुलसी पत्र पर ‘श्रीराम’ लिखकर अर्पित करें.
तुला राशि
हनुमान जी को पान अर्पित करना शुभ माना गया है.
वृश्चिक राशि
‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जप करें.
धनु राशि
सिंदूर अर्पित कर चरणों का सिंदूर माथे पर लगाएं.
मकर राशि
सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान अष्टक का पाठ करें.
कुंभ राशि
चमेली के तेल और सिंदूर से चोला चढ़ाएं.
मीन राशि
बूंदी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें.
बड़ा मंगल पर इन बातों का रखें ध्यान
हनुमान चालीसा का पाठ करें
बड़ा मंगल के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है.
दान-पुण्य करें
जरूरतमंद लोगों को भोजन, फल या वस्त्र दान किए जा सकते हैं.
सात्विकता बनाए रखें
पूजा के दिन क्रोध और विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है