Aaj Ka Rashifal 31 August 2026 | Rashifal Today | Today Horoscope: राशिफल के अनुसार, सोमवार (31 अगस्त, 2026) का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. सोमवार को कुछ राशियों को व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं कुछ की समझदारी रंग लाएगी. इसके अलावा कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें सोमवार को न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त हो सकती है.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आप सोमवार को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.
वरना आपका बड़ा नुकसान हो सकता है.
यहां तक कि किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे.
परिवार में कलह हो सकती है, जिसके चलते कारण मन अशांत रहेगा.
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
सोमवार को आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा.
सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे.
आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं.
मन प्रसन्न रहेगा.
कोई नए कार्य का दायित्व आपको प्राप्त होगा.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी.
परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.
परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा.
किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
सोमवार का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है.
आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं.
न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी.
व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी.
सोमवार को किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.
आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं और कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
सोमवार को आपका पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है.
सोमवार को आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं.
किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है.
आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे.
पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
सोमवार को आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा.
किसी वाद-विवाद में आप फंस सकते हैं.
नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं.
सोमवार को आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं.
स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी.
व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है.
परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा-विवाद हो सकता है.
सोमवार को वाहन का उपयोग संभाल कर करें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
सोमवार को आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं.
परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं.
वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें वरना दुर्घटना की स्तिथि बन सकती है.
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.
आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं.
परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा.
पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी.
आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं.
कार्य पूर्ण होने में संदेह है. पत्नी से संबंध मधुर होंगे.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं.
परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी.
वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें और वाणी पर संयम रखें.
सोमवार के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.
वाद-विवाद से आप दूर रहें.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
सोमवार का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.
स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं.
व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे.
परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं.
डिसक्लेमर- इस लेख में समाहित जानकारी की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. यह लेख पंचांग मान्यताओं और धर्मग्रंथों से संग्रहित लेख लिखा गया है. हमारा मकसद सिर्फ सूचना/जानकारी पहुंचाना है. ऐसे में लोग इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.