Home > एस्ट्रो > Aaj Ka Rashifal 09 October 2026: किन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को पैसों के मामले में रहना होगा सावधान; जानें आज का 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 09 October 2026: किन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को पैसों के मामले में रहना होगा सावधान; जानें आज का 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 09 October 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (09 अक्टूबर, 2026) का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है.

By: JP Yadav | Published: October 9, 2026 8:52:33 AM IST



Aaj Ka Rashifal 09 October 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (09 अक्टूबर, 2026) का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जबकि कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है.  पढ़िए शुक्रवार का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

 अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं.
 न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है.
 व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है. 
विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. पत्नी से वाद विवाद भी हो सकता है.
 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

शुक्रवार का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.
 स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं.
 व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

 मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

शुक्रवार का दिन आपका सामान्य रहेगा. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. 
स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. 
परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे. 
व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.
 किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

शुक्रवार के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.
 स्वास्थ ठीक रहेगा. इसके साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.
 कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

शुक्रवार का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है.
आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं.
 न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी.
 व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे. 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं.
 कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है.
 किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी.
व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है.
परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी.
 वाहन का उपयोग संभाल कर करें और वाणी पर संयम रखें.
 आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.  

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा, लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
इससे कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी.
कुल मिलाकर दिन कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है.
 आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

शुक्रवार को आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा. .
व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी.
 परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.
 परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

 आपका पार्टनर साथ छोड़ सकते हैं.
 परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा. पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

शुक्रवार का दिन आपके लिए शानदार रहेगा. 
आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं.
इसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा. 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

शुक्रवार को आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा. रुका हुआ धन प्राप्त होगा.
स्वास्थ्य ठीक रहेगा. वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें.

डिसक्लेमर- इस लेख में समाहित जानकारी की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. यह लेख पंचांग मान्यताओं और धर्मग्रंथों से संग्रहित लेख लिखा गया है. हमारा मकसद सिर्फ सूचना/जानकारी पहुंचाना है. ऐसे में लोग इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.

Advertisement