Home > एस्ट्रो > Aaj Ka Love Rashifal 31 August 2026: कौन बोलेंगे आई लव यू और किसके दिल में पहली बार बजेगी प्यार की घंटी, जानिये मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 31 August 2026: कौन बोलेंगे आई लव यू और किसके दिल में पहली बार बजेगी प्यार की घंटी, जानिये मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 31 August 2026 Today Love Horoscope लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (31 अगस्त 2026) का दिन मेष से मीन तक, मिला जुला रहने वाला है. कई जातकों की जिंदगी यानी सिंगल जातकों की जिंदगी में पहली बार लव की एंट्री होगी.

By: JP Yadav | Last Updated: August 31, 2026 5:03:55 AM IST



Aaj Ka Love Rashifal 31 August 2026: लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (31 अगस्त 2026) का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. मेष और मिथुन समेत कुछ राशियों के जातकों की लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा. कुछ राशियों के लिए सोमवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन? जानिये मेष से मीन तक की लव लाइफ?

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

सोमवार को आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. 
आपका लाइफ पार्टनर  आपके साथ खुश दिखाई देगा.
सिंगल की जिंदगी में प्यार की एंट्री होगी.

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

सोमवार को आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है.
 यदि उसने अभी तक आपसे अपने प्यार का इजहार नहीं किया है.
वह सोमवार को अपने मन की बात आपसे बोल सकता है.

मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

  आप अपने लव पार्टनर कि कुछ बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं.
 हो सकता है आपका साथी आपसे कुछ बातें छुपा रहा है.
जिनका पता चलने पर आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं.

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

आपका लव पार्टनर सोमवार को आप से अपने मन की बात कह सकता है.
लव पार्टनर अब लाइफ पार्टनर बनने के लिए भी राजी हो सकता है.
 यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा.
 

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

मौसम के हिसाब से प्रेम-प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है.
सोमवार का दिन आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा व्यतीत करने वाले हैं.
 आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर पार्टी पर जा सकते हैं.
सोमवार को लव कपल बारिश के मौसम का आनंद लेंगे. 
अपने साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे.
सोमवार को आप अपने लव पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा.

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
 आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं.
 अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे.

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

सोमवार को आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है.
 उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है.
वह भी आपसे शेयर कर सकता है, जिससे आपको कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है.

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

 मौसमी बीमारियों से स्वयं और अपने पार्टनर को बचाएं.
सोमवार को बारिश के मौस में खानपान का ध्यान रखें.

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

सोमवार को आपके लव पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
इसके चलते आप कुछ परेशान रहेंगे.
अच्छा होगा इस समय अपने साथी के साथ रहें.

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

सोमवार को आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है.
 मतभेद बढ़ने की स्थिति बन सकती है.
 अच्छा होगा अपने पार्टनर के भाव को समझने का प्रयास करें.
लव पार्टनर की बातों को महत्व दें, जिससे आपका संबंध बना रहे.

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

सोमवार को आपका लव पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है.
 मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है. 
लव पार्टनर की तबीयत खराब होने से आपका बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है.

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

मुलाकात के दौरान आप फैमिली प्लानिंग भी कर सकते हैं.
सोमवार को अपने साथी के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं.
इस दौरान भरपूर रोमांस का मौका मिलेगा. 

डिसक्लेमर- इस लेख में समाहित जानकारी की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. यह लेख पंचांग मान्यताओं और धर्मग्रंथों से संग्रहित लेख लिखा गया है. हमारा मकसद सिर्फ सूचना/जानकारी पहुंचाना है. ऐसे में लोग इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.

Advertisement