Home > एस्ट्रो > Aaj Ka Love Rashifal 30 August 2026: किन राशियों की अपनी पत्नी-गर्लफ्रेंड से होगी अनबन, किसे मिलेगा पार्टनर से धोखा; जानें यहां

Aaj Ka Love Rashifal 30 August 2026: किन राशियों की अपनी पत्नी-गर्लफ्रेंड से होगी अनबन, किसे मिलेगा पार्टनर से धोखा; जानें यहां

Aaj Ka Love Rashifal 30 August 2026 Today Love Horoscope राशिफल के अनुसार रविवार (30 अगस्त 2026) का दिन सभी राशियों के लिए मिला जुला रहेगा. यहां जानिये मेष से मीन तक, सभी राशियों की लव लाइफ का हाल.

By: JP Yadav | Published: August 30, 2026 7:36:31 AM IST



Aaj Ka Love Rashifal 30 August 2026: लव राशिफल के अनुसार, रविवार (30 अगस्त 2026) का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. रविवार को कुछ राशियों के जातकों की लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा जबकि कुछ राशियों के लिए रविवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. 

मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

रविवार को आपका लव पार्टनर आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकता है या कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है.
छुट्टी का दिन होने से आपका लव पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की जिद भी कर सकता है.
बाहर घूमना-फिरना और साथ में खाना खा सकते हैं.

वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

रविवार का दिन आपका अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा बीतने वाला है.
 आपका लव पार्टनर आपके साथ बहुत अच्छे मूड में रहेगा.
पूरा दिन आप दोनों साथ बिताएंगे.

 मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

रविवार को आपका पार्टनर आपसे अपनी गलती के लिए माफी मांग सकता है.
 अच्छा होगा पुरानी बातों को छोड़ें, जिंदगी की नई शुरुआत करें.
वाणी पर संयम रखें, जिससे रिश्ते और भी सामान्य होंगे.

कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

रविवार को आपका लव पार्टनर कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है.
इसके चलते आपका मूड ऑफ रहेगा.
हो सकता है बात ब्रेकअप तक पहुंच सकता है, जिसका निर्णय आपको लेना है.

सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

रविवार को आपका पार्टनर आपसे व्यवहार बदल सकता है.
वह आपसे दूरी बनाने का प्रयास कर सकता है.
 अच्छा होगा बैठकर समस्या का समाधान निकालें.

कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

रविवार को आप अपने लव पार्टनर के साथ अपने परिवार के लोगों से मिल सकते हैं.
आपके परिवार के लोग रविवार को आपके पार्टनर और आपके प्यार को स्वीकार कर लेंगे.
 आप दोनों को हमसफर बनने की इजाजत दे सकते हैं. इसके चलते आप दोनों का मन प्रसन्न रहेगा.

तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

रविवार को आपके अपने लव पार्टनर के साथ पुराने मनमुटाव दूर होंगे.
कोशिश करें कि पूरा दिन साथ में बिताएं, जिससे रिश्ते और सामान्य होंगे.
शाम को मूवी देखने या शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं. 

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

रविवार को अपने लव पार्टनर के साथ आप और आपका परिवार कहीं बाहर घूमने जा सकता है.
 आपका पार्टनर अवसर देखकर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है.
चाहें तो शादी के लिए भी प्रपोज कर सकते हैं.

धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

आपका लव पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर जिद कर सकता है.
अपनी बात पूरी न होने पर वह आपसे बहुत नाराज हो सकता है.
 इसके चलते पूरे सप्ताह के लिए दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं.

मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

 रविवार का दिन लव कपल के लिए अच्छा रहने वाला है.
 पार्टनर के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा.
अपने लव पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं.

कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

अपने लव पार्टनर थोड़ा अलर्ट रहें, क्योंकि उसका मूड खराब है.
पहले अपने पार्टनर के मूड को समझ लें वरना आपका मूड भी बिगड़ कर सकता है.
बेहतर है कि किसी नई जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं.

मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

लव कपल रविवार को कहीं बाहर मूवी, शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं.
आप अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

डिसक्लेमर- इस लेख में समाहित जानकारी की विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. यह लेख पंचांग मान्यताओं और धर्मग्रंथों से संग्रहित लेख लिखा गया है. हमारा मकसद सिर्फ सूचना/जानकारी पहुंचाना है. ऐसे में लोग इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसे इस्तेमाल करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.

Advertisement