Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: ताइवान पर भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "ताइवान पर भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।"
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चीन के तियानजिन में SCO समिट में शामिल होंगे। उनके साथ रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी शिरकत करेंगे। आपको बतातें चलें कि SCO समिट पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। मुंबई में मराठा आरक्षण के समर्थन में मनोज जरांगे का अनशन और प्रदर्शन जारी है। चीन के तियानजिन में आज से SCO समिट शुरू होगा। इसमें पीएम मोदी के अलावा रुसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल होंगे। जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी की जिनपिंग के साथ भी मीटिंग होगी। समिट से इतर पीएम मोदी और पुतिन के बीच भी मीटिंग होगी। SCO समिट पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 125वां एपिसोड होगा। यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को होगी। बताया जा रहा है कि यह बैठक सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी। इस बार की कैबिनेट बैठक काफी अहम होने वाली है। कैबिनेट बैठक में संभल की न्यायिक रिपोर्ट रखी जाएगी और उस पर चर्चा होगी। न्यायिक रिपोर्ट के आधार पर संभल में आगे की कार्रवाई पर निर्णय भी हो सकता है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शनिवार शाम यहां पुराने रेलवे पुल पर 205.52 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से अधिक है। सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। मुंबई में मराठा आरक्षण के समर्थन में मनोज जरांगे का अनशन और प्रदर्शन जारी है।
Summary: Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: चीन के तियानजिन में आज से SCO समिट का आगाज होने वाला है। इसमें पीएम मोदी के अलावा रुसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल होंगे। जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी शी जिनपिंग और पुतिन से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "ताइवान पर भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।"
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक की विदेश सचिव ने दी जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "प्रधानमंत्री यहां आयोजित हो रहे SCO शिखर सम्मेलन के लिए तियानजिन की यात्रा पर हैं... आज सुबह प्रधानमंत्री का पहला कार्यक्रम चीनी जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक थी। हमने उस बैठक पर एक बयान जारी किया है। एक साल से भी कम समय में दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बैठक है। उनकी पिछली बैठक पिछले साल अक्टूबर में कज़ान में हुई थी, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए कुछ रणनीतिक दिशानिर्देश निर्धारित किए थे और दोनों पक्षों द्वारा प्राप्त किए जाने वाले कुछ लक्ष्य निर्धारित किए थे।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: इज़राइल के रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि हमास प्रवक्ता अबू ओबैदा गाजा में मारा गया, रिपोर्ट
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू से बात की। मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: पंजाब में जारी बाढ़ की स्थिति और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टियां 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके यह जानकारी दी।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: अभिनेता सलमान खान ने रविवार को दिल्ली में लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दोनों ने लगभग 45 मिनट तक बातचीत की। राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह ने सलमान का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने राणा सिंह को गणपति पर अपने घर आने का न्योता दिया है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: सिनेमा जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। महान फिल्म निर्माता रामानंद सागर के पुत्र और निर्माता शिव सागर के पिता प्रेम सागर का आज सुबह 10 बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी और आज सुबह उनका निधन हो गया।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा, "तेलंगाना में राज्यपाल कोटे के तहत एमएलसी पद के लिए मुझे नामित करने के कैबिनेट के फैसले से मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
Former Indian Cricketer and Congress Leader Mohammad Azharuddin tweets, "Deeply honoured and humbled by the Cabinet’s decision to nominate me for the MLC post under the Governor’s quota in Telangana..." pic.twitter.com/IIqHh0yQJh
— ANI (@ANI) <a href="
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक पर कहा, "भारत अपने स्वाभिमान और अपने हितों के साथ समझौता नहीं कर सकता। पहले भी देखा गया है कि जब भी कोई ऐसा विषय आता है जहां भारत को अपने हितों की बात करनी होती है, हमने हर जगह देखा है कि भारत सबसे पहले अपने हितों के लिए खड़ा होता है..."
उन्होंने आगे कहा, "सभी जानते हैं कि विपक्ष ने कितना नुकसान किया है... इसकी समीक्षा करनी होगी लेकिन वर्तमान परिदृश्य में, यदि भारत अपने हितों के साथ चीन के साथ भी अच्छे संबंध रखता है, तो हम इसका स्वागत करते हैं। विपक्ष कभी नहीं चाहेगा कि भारत के विदेशी देशों के साथ अच्छे संबंध हों।"
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: अमेरिकी टैरिफ पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी अलगाववाद की चाह में पूरे अमेरिकी सुरक्षा ढांचे को नष्ट कर रहे हैं। भारत और ब्राजील उन कारणों से उच्चतम टैरिफ ब्रैकेट में हैं, जो पूरी तरह से बाहरी हैं। यह न केवल दुनिया के आर्थिक ढांचे को बल्कि दुनिया के सुरक्षा ढांचे को भी पुनर्गठित कर रहा है। अब अमेरिकी सहयोगी इस बात पर आश्वस्त नहीं हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका एक विश्वसनीय भागीदार है। ट्रम्प का राष्ट्रपतित्व, जब तक समाप्त होगा, अमेरिकी विदेश और रणनीतिक नीति को इतना नुकसान पहुंचा चुका होगा कि उस विश्वास को पुनः प्राप्त करने में दशकों लग जाएंगे। भारतीय अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को नुकसान होगा, लेकिन किसी भी परिस्थिति में हमें दबाव के आगे नहीं झुकना चाहिए। सरकार को सीधे खड़ा होना चाहिए। हां, संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ जुड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए। हमें प्रयास करना चाहिए और दृढ़ रहना चाहिए, लेकिन किसी भी परिस्थिति में भारत अपने महत्वपूर्ण आर्थिक हितों को नहीं छोड़ सकता या नहीं छोड़ना चाहिए।”
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: लखनऊ के बेहटा गांव में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: पुंछ के मंडी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने दो स्थानीय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक AK-47 और एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है और आगे की जांच जारी है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: पिछले कुछ दिनों में रावी नदी के पानी से गुरदासपुर जिले के 323 गांव के प्रभावित होने की जानकारी सामने आ रही है। इन गांवों में 26,000 से ज्यादा लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, "बाढ़ और बारिश से हुई इस तबाही के बीच, जम्मू-कश्मीर ने दो बेहद खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इन पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया। लेकिन आपको इन उपलब्धियों के बारे में जानकर खुशी होगी। पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पुलवामा का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच यहीं खेला गया। पहले ये नामुमकिन था, लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। ये मैच 'रॉयल प्रीमियर लीग' का हिस्सा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग टीमें हिस्सा ले रही हैं।"
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अगले हफ्ते सोमवार को छतरपुर फार्म के 15 गदाईपुर फार्महाउस में शिफ्ट होंगे। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अभी अपने लिए सरकारी आवास के शहरी विकास मंत्रालय को नियम अनुसार पूर्व उपराष्ट्रपति को मिलने वाले सरकारी बंगले के लिए पत्र लिखा है। लेकिन अभी तक उन्हें सरकारी बंगला अलॉट नहीं किया गया है। जब तक उन्हें सरकारी बंगला अलॉट नहीं हो जाता है, तब तक वो छतरपुर के फार्महाउस में ही रहेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: मराठा आरक्षण को लेकर अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल की तबियत बिगड़ी। फिलहाल डॉक्टरों को उनके इलाज के लिए बुलाया गया है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि इस्तेमाल शब्द बहुत खतरनाक हैं, उन्होंने किसका इस्तेमाल किया और किसे छोड़ा? भाजपा राष्ट्रीय हित के लिए काम करती है और राष्ट्र के लिए कुर्बानी देती है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की चीन द्वारा सफल अध्यक्षता के लिए आपको बधाई देता हूं। चीन यात्रा के निमंत्रण और आज की हमारी बैठक के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: SCO Summit के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के दौरे पर हैं। आज 7 साल बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए रविवार (31 अगस्त) को लोगों से बात करेंगे। अपने रेडिया कार्यक्रम के 125वां एपिसोड में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए मनमाने टैरिफ, संविधान संसोधन कानून और किसानों के हितों जैसे अहम मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: दिल्ली से इंदौर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 2913 ने उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला, जिसके बाद मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए इंजन बंद कर दिया गया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली वापस लाया गया। जांच के लिए विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है और यात्रियों को वैकल्पिक विमान से इंदौर भेजा जा रहा है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि वास्तविक धर्म सभी के साथ अपनत्व का व्यवहार करने और सभी विविधताओं को सौहार्दपूर्वक आगे बढ़ाने में निहित है। भागवत ने कहा कि लोग सोचते हैं कि वे शिवाजी महाराज जैसी महान हस्ती नहीं बन सकते। वह एक महान व्यक्ति थे. लोग सोचते हैं कि अगर किसी को शिवाजी जैसा बनना है, तो वह पड़ोसी के घर में हो, अपने घर में नहीं। हमें एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए, अपने परिवार और समाज को खुश रखना चाहिए और जितना हो सके प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित ‘लोकहितकारी काशीनाथ – स्मारिका विमोचन समारोह’ में सभा को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस की ताकत उन स्वयंसेवकों में निहित है जिन्होंने चुनौतियों के बावजूद संगठन का विस्तार किया है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: अमेरिका और भारत के रिश्तों में तल्खी बढ़ती जा रही है। भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का दौरा भी रद्द कर दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति का क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत आने का अब कोई कार्यक्रम नहीं है. ट्रंप साल के अंत में भारत आने वाले थे। रिपोर्ट किए गए दावे पर फिलहाल अमेरिका और भारत, दोनों ही सरकारों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: दिल्ली के छावला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर और फार्म हाउस पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के शूटरों ने इस वारदात को गुरुवार देर रात अंजाम दिया। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने सुखबीर शौकीन (प्रॉपर्टी डीलर) से फोन कर 5 करोड़ की एक्सटॉर्शन मनी मांगी थी। आरोपियों ने घर और फार्म हाउस दोनों को मिलाकर कर बदमाशों ने 15 से ज्यादा गोलियां चलाई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने रोहिणी 2 बदमाशों को एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: मंगलवार को यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह बैठक सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी। इस बार की कैबिनेट बैठक काफी अहम होने वाली है। कैबिनेट बैठक में संभल की न्यायिक रिपोर्ट रखी जाएगी और उस पर चर्चा होगी। न्यायिक रिपोर्ट के आधार पर संभल में आगे की कार्रवाई पर निर्णय भी हो सकता है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: दिल्ली में यमुना नदी लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। कई इलाकों में जलस्तर को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा गया है।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 31 अगस्त से जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं जहां वे बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। वह उपराज्यपाल प्रशासन सेना और सुरक्षाबलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। जम्मू संभाग में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान और घायलों के उपचार के बारे में जानकारी लेंगे।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार की सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 125वां एपिसोड होगा।
Aaj Ki Taza Khabar 31 August 2025 Live Updates: चीन के तियानजिन में आज से SCO समिट का आगाज होने वाला है। इसमें पीएम मोदी के अलावा रुसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल होंगे। जानकारी सामने आ रही है कि पीएम मोदी शी जिनपिंग और पुतिन से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।