Live

Aaj Ki Taza Khabar Live: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का बयान ‘PM मोदी को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए’

Updated: August 30, 2025 09:31:27 PM IST
aaj ki taza khabar latest updates

Aaj Ki Taza Khabar Live: देशभर में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीँ अब उत्तरकाशी में 30 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते जिले के लगभग  सभी स्कूलों को बंद रखने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में नकली प्रोडक्ट्स बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वहीँ आपको बताते चलें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ के मामले में बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी संघीय अपील अदालत ने टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया है। अमेरिकी अदालत ने फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ कानून के मुताबिक नहीं हैं। इसी तरह की तमाम ख़बरों के लिए आपको हमारे साथ जुड़े रहना होगा।

Summary: Aaj Ki Taza Khabar Live: देशभर में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीँ अब उत्तरकाशी में 30 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते जिले के लगभग  सभी स्कूलों को बंद रखने के लिए कहा गया है।

Live Updates

21:29 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का बयान 'PM मोदी को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए'

Aaj Ki Taza Khabar Live:  बिहार में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, "हमने इसकी कड़ी निंदा की है। बिहार में भाजपा और जेडीयू की सरकार है। हमारी सरकार वहां नहीं है। उन्हें पकड़ो, गिरफ्तार करो... पिछले साल लोकसभा चुनाव में पीएम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी मंगलसूत्र छीनकर मुसलमानों को देती है। इसलिए मैं बार-बार कह रही हूं कि इस पद की गरिमा किसने गिराई है? यह इस देश के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उन्हें हमारी पार्टी के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है।"

20:15 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live:  PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर की बात

Aaj Ki Taza Khabar Live: राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का धन्यवाद किया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और निरंतर रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

19:48 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ पर चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार के दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

18:50 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में माँ और बेटी की हत्या

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में माँ और बेटी की हत्या कर दी गई है। उनकी पहचान कुसुम सिन्हा और प्रिया सहगल के रूप में हुई है। प्रिया के भाई मेघ सिन्हा ने आरोप लगाया है कि योगेश सहगल (प्रिया के पति) ने अपनी माँ और बहन दोनों की हत्या कर दी और बच्चों को लेकर फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से उसके खून से सने कपड़े और एक कैंची (अपराध का हथियार) बरामद कर ली गई है। हत्या का कारण घरेलू कलह और बार-बार होने वाला झगड़ा बताया जा रहा है। क्राइम टीम और एफएसएल को बुलाया गया है। 

18:43 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: घुसपैठिया किसको माने? हमारे यहां प्रवासी मुख्यमंत्री हैं- अखिलेश यादव

Aaj Ki Taza Khabar Live: घुसपैठियों पर पूछे गए सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "घुसपैठिया किसको माने? हमारे यहां प्रवासी मुख्यमंत्री हैं..."

17:35 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: चीन में नरेन्द्र मोदी का हुआ शानदार स्वागत, लगे वंदे मातरम के नारे

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चीन के तियानजिन स्थित एक होटल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रवासी भारतीयों द्वारा 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए गए।

16:27 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के तियानजिन पहुंचे, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को चीन के तियानजिन पहुँचे, जहाँ वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

14:52 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: गूगल पर ट्रेंड कर रहा trump is dead, अटकलों का बाजार हुआ गर्म

Aaj Ki Taza Khabar Live: शनिवार (30 अगस्त, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'ट्रंप की मौत' से जुड़े 60,000 ज़्यादा पोस्ट ट्रेंड कर रहे थे। यही वजह है कि 79 वर्षीय डोनाल्ड्र ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं।

13:53 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: जापान से चीन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन के तियानजिन के लिए रवाना हुए। वे 31 अगस्त से 1 सितंबर तक तियानजिन में आयोजित होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

12:37 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: POK को लेकर उमा भारती का बयान

Aaj Ki Taza Khabar Live: भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी POK को लेकर बड़ा बयान दिया है। जी हाँ, मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर POK  को वापस लेना हर भारतीय के मन में है। हमारा उद्देश्य तभी पूरा होगा जब ऐसा होगा। 

11:36 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बेंगलुरु हादसे के पीड़ित परिवारों को RCB देगी 25-25 लाख रुपये

Aaj Ki Taza Khabar Live: RCB केयर्स ने RCB की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के संबंध में शोक संतप्त परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि दी।

11:19 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: अब दिल्ली में बर्ड फ्लू की एंट्री! चिड़िया घर करना पड़ा बंद; अलर्ट पर कर्मचारी-अधिकारी

Aaj Ki Taza Khabar Live: राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, मथुरा रोड, नई दिल्ली 30.08.2025 से अगले आदेश तक अस्थायी रूप से आगंतुकों के लिए बंद रहेगा क्योंकि दो नमूनों में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है। राष्ट्रीय प्राणि उद्यान के निदेशक संजीत कुमार ने कहा, "राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली के जल पक्षी विहार में 2 मृत चित्रित सारसों के नमूने 27.08.2025 को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल को एवियन इन्फ्लूएंजा की जांच के लिए भेजे गए थे। NIHSAD, भोपाल द्वारा 28 अगस्त, 2025 की शाम को दोनों नमूनों के लिए HSN1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए सकारात्मक परिणाम की सूचना दी गई। चिड़ियाघर के अन्य जानवरों, पक्षियों और सुरक्षा कर्मचारियों में इसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई है। राष्ट्रीय प्राणि उद्यान, नई दिल्ली के जानवरों, पक्षियों और कर्मचारियों के बीच रोगों के प्रसार और संचार को रोकने के लिए गहन निगरानी और सख्त जैव सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

11:10 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से भीषण तबाही

Aaj Ki Taza Khabar Live: जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। शनिवार को भी नई दिल्ली- जम्मू राजधानी, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा वंदे भारत 47 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

10:11 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: राष्ट्रीय स्मारक घोषित होगा रामसेतु

Aaj Ki Taza Khabar Live: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फिर याचिका दायर की है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।

09:53 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: आज सुनाई जाएगी पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सजा

Aaj Ki Taza Khabar Live: झारखंड की राजनीति से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में से एक में आज बड़ा फैसला आने जा रहा है। सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासी जमीन खरीदने के मामले में अदालत ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री एनोस एक्का, उनकी पत्नी मेनन एक्का और रांची के तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात समेत नौ लोगों को दोषी करार दिया था। अब शनिवार को कोर्ट इनकी सजा का ऐलान करेगी। दोषियों में पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का के अलावा तत्कालीन एलआरडीसी कार्तिक कुमार प्रभात, तत्कालीन सीओ राज किशोर सिंह, फिजाउल अत्तर, अनिल कुमार, राजस्व कर्मचारी बिनोद कुमार, मनीलाल महतो और पूर्व बैंक मैनेजर बहाली शामिल हैं।

09:52 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: राहुल गांधी लोगों का दिल जीतें : उमा भारती

Aaj Ki Taza Khabar Live: विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों पर, भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी भूल जाते हैं कि चुनाव आयोग से चुनाव नहीं जीता जाता है बल्कि लोगों का दिल जीतकर जीता जाता है। मैं राहुल गांधी से कहूँगी कि पहले लोगों का हृदय जीतना सीखें। आप सशस्त्र बलों का अपमान करते हैं, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने की बात करते हैं, निमंत्रण के बावजूद, आप राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल नहीं हुए। आप राष्ट्रीय गौरव की सभी बातों की अवहेलना करते हैं, और आपकी पार्टी चुनाव नहीं जीत पा रही है, आपकी पार्टी का सफाया होता जा रहा है। बोलने से पहले सोचें या याददाश्त सुधारने के लिए होम्योपैथिक दवा लें..."

09:37 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: जम्मू-कश्मीर में आई आफत, 7 की मौत

Aaj Ki Taza Khabar Live: जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले के माहोर इलाके में शनिवार को हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के 7  सदस्यों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, माहोर के बद्दर गाँव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। लापता परिवार के सदस्यों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। घर के मालिक नज़ीर अहमद, उनकी पत्नी और पाँच नाबालिग बेटे लापता हैं और उनके मारे जाने की आशंका है।

09:32 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: साध्वी प्रज्ञा को 100 थप्पड़ मारे गए : उमा भारती

Aaj Ki Taza Khabar Live: 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में NIA कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी करने पर, भाजपा नेता उमा भारती ने एक इंटरव्यू में कहा, "यह हिंदुओं को बदनाम करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने की बहुत बड़ी साजिश थी। इस साजिश में शामिल लोगों को देश की प्रतिष्ठा की परवाह नहीं थी। उन्हें केवल सत्ता की परवाह थी। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा सिंह और अन्य को निशाना बनाया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को बहुत प्रताड़ित किया गया। साध्वी प्रज्ञा सिंह को इतनी बेरहमी से प्रताड़ित किया गया कि अब वह चलने में भी असमर्थ हैं। उन्हें 100 थप्पड़ मारे गए।

08:41 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: छपरा से आरा राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, अखिलेश यादव होंगे शामिल

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार में राहुल-तेजस्वी और महागठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा अपने 14वें दिन छपरा से आरा तक जाएगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इसमें शामिल होंगे। खास बात यह है कि वोट चोरी और SIR के मुद्दे के साथ-साथ अब इस यात्रा में पलायन, बेरोजगारी, महंगाई, चिकित्सा, शिक्षा, किसान जैसे मुद्दों के साथ जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा तोड़ने का मुद्दा भी जुड़ रहा है।

08:27 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में बारिश मचाएगी तबाही

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। सफदरजंग में 63.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 2010 के बाद इस अगस्त में सबसे अधिक वर्षा हुई है जो अब तक 400.1 मिमी तक पहुंच गई है। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है।

07:41 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: जापान से चीन रवाना होंगे PM Modi

Aaj Ki Taza Khabar Live: बड़ी खबर ये है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान में आज दूसरा दिन है। वहीँ आज का उनका कार्यक्रम पूरी तरह से पैक है। जापान यात्रा को मुकम्‍मल करने के बाद वो सीधे चीन जाएंगे। पिछले सात साल में उनकी यह पहली चीन यात्रा होगी। वहां पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे।

07:38 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिका ने फ़लस्तीनी नेता को संयुक्त राष्ट्र की बैठक में शामिल होने से रोका

Aaj Ki Taza Khabar Live: फ़लस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास अगले महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनका और 80 अन्य फ़लस्तीनी अधिकारियों का वीज़ा रद्द कर दिया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन पर शांति के लिए की जा रही कोशिशों को कमज़ोर करने और 'एक काल्पनिक फ़लस्तीनी राज्य को एकतरफ़ा मान्यता' की मांग करने का आरोप लगाया है। अमेरिका के इस फ़ैसले का इज़राइल ने स्वागत किया है।

07:07 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिकी अदालत ने टैरिफ को बताया अवैध, जानिए क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिका की एक संघीय अपील अदालत ने अहम फैसला सुनाया है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ कानूनों के अनुरूप नहीं हैं। हालांकि अदालत ने ट्रंप प्रशासन को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने का मौका देने के लिए टैरिफ को 14 अक्टूबर तक लागू रहने दिया। वहीं अदालत ने ट्रंप को आईना दिखाते हुए अंतरराष्ट्रीय आर्थिक रणनीति को बड़ा झटका दिया है। अदालत के फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार अपना बयान जारी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को पुष्टि की कि इन देशों पर लगाए गए सभी टैरिफ लागू रहेंगे। उन्होंने अदालत के हालिया फैसले को गलत बताया।

07:06 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में नकली प्रोडक्ट्स बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर करीब 30 लाख रुपये की नकली ENO, Sensodyne टूथपेस्ट और सिगरेट बरामद की हैं. इस गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

07:01 (IST) 30 Aug 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: उत्तरकाशी में रहेंगे सभी स्कूल

Aaj Ki Taza Khabar Live: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 30 अगस्त को भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला किया है।