Live

Aaj Ki Taza Khabar Live: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद CM मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्ती

Updated: September 5, 2025 10:59:33 PM IST
aaj ki taza khabar

Today Live Updates: उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ की वजह से आम जनता को अच्छी खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा अब भी मंडरा रहा है। सिर्फ यही नहीं बल्कि, पंजाब में भी बाढ़ से हालात खराब हैं। वहीँ बाढ़ की वजह से करीब 40 लोगों और सैकड़ों मवेशियों की मौत हो चुकी है। भारत के साथ टैरिफ विवाद के बीच, अमेरिका ने जापान के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को एक कार्यकारी आदेश जारी करके लागू किया गया और जापान से आयात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। ऐसी ही तमाम ख़बरों को जानने के लिए आपको inkhabar पर ऐसे ही बने रहना होगा। 

Summary: Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में बढ़ता जा रहा बाढ़ का खतरा, टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप ने जापान से मिलाया हाथ

Live Updates

20:56 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद CM मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्ती

Aaj Ki Taza Khabar Live:  पंजाब के सीएम भगवंत मान को अचानक स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया, जिसके बाद उन्हें आननफानन में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम भगवंत मान की पिछले 2 दिन से तबीयत खराब है। इसके चलते वह अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के प्रस्तावित दौर में भी नहीं जा सके थे।

18:17 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: यूपी में बाढ़, ताजमहल की दीवार तक पहुंचा पानी

Aaj Ki Taza Khabar Live: यमुना का प्रवाह ताजमहल की पिछली दीवार से टकराने लगा है। एत्मादुद्दौला के पीछे बने 12 कमरों के दरवाज़े आधे पानी में डूब गए हैं।

18:08 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live:  अखिलेश यादव का दावा, गाड़ियों का कटा 8 लाख रुपये का चालान

Aaj Ki Taza Khabar Live:  अखिलेश यादव ने बताया कि खुद उनके काफिले का भी 8,00,000 लाख रुपये का चालान कर दिया। उनकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के लिए चालान कटा है।  इतना अधिक चालान काटे जाने से अखिलेश बेहद नाराज दिखे। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें 8 लाख रुपये का चालान देना है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कैमरा या सिस्टम चलाने वाले लोग पक्के BJP से जुड़े लोग होंगे। मैं इसको ट्रेस करूंगा। 

17:55 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: चीन के साथ सीमा विवाद सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती : CDS अनिल चौहान

Aaj Ki Taza Khabar Live:  प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि चीन के साथ अनसुलझा सीमा विवाद भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौती है और पाकिस्तान द्वारा चलाया जा रहा 'छद्म युद्ध' तथा 'हजारों जख्मों से भारत को लहूलुहान करने' की उसकी नीति दूसरी सबसे गंभीर चुनौती है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुक्रवार को सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि हमारे दोनों विरोधी परमाणु हथियारों से लैस हैं और यह हमारे लिए एक चुनौती बनी रहेगी कि हम किस तरह का पारंपरिक युद्ध लड़ेंगे और उनसे निपटने के लिए हम किस तरह का अभियान चुनेंगे।

17:11 (IST) 05 Sep 2025

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

Aaj Ki Taza Khabar Live:  मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।

17:04 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में 3 दिन तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ki Taza Khabar Live:  उत्तर भारत में मॉनसून की सक्रियता को लेकर IMD वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा है कि अगले 3 दिनों के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही IMD ने 2-3 दिनों के लिए गुजरात और राजस्थान में भारी से अत्याधिक बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

16:12 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: हमने भारत और रूस को चीन के हाथों में खो दिया - अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Aaj Ki Taza Khabar Live: भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि हमें लगता है कि हमने भारत और रूस को खो दिया है। हमने भारत और रूस को चीन के हाथों में खो दिया है।

13:22 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार के लिए बड़ा तोहफा

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब प्रदेश की जनता को एक बड़ा तोहफा देने वाला है। जी हाँ! काफी लंबे समय से प्रदेश के लोग वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के चलने का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब यह इंतज़ार खत्म होने वाला है। जानकारी के मुताबिक दिवाली और छठ पूजा से पहले देश की पहली वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी चल रही है। भारतीय रेलवे इसी महीने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चला सकता है।

12:55 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली के राहत शिविरों में पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शास्त्री पार्क पहुंचे हैं। वह बाढ़ पीड़ितों के लिए शास्त्री पार्क में बनाए गए राहत शिविरों में पहुंचे।

12:32 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: मौलाना मदनी ने ट्रंप को दिया करारा जवाब

Aaj Ki Taza Khabar Live: जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस दौरान इन्होने संवेदनशील धार्मिक मुद्दों पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा की गई टिप्पणियों का समर्थन भी किया। सिर्फ यही नहीं बल्कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर भी प्रतिक्रिया दी और अमेरिका पर भड़कते हुए कहा कि भारत झुकने वाला नहीं है।

10:30 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: सोनिया गांधी पर आरोप, ‘जाली’ दस्तावेजों के आधार पर बनीं वोटर; दिल्ली की कोर्ट में पहुंचा मामला

Aaj Ki Taza Khabar Live: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ राउज़ एवेन्यू कोर्ट में एक आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। सोनिया गांधी पर आरोप है कि उन्होंने नागरिकता हासिल करने से पहले भारतीय मतदाता का दर्जा प्राप्त करने के लिए जाली दस्तावेज़ बनाए थे। वकील विकास त्रिपाठी द्वारा दी गई शिकायत में इस बात की जांच की मांग की गई है कि अप्रैल, 1983 में देश की नागरिक बनने से पहले ही सोनिया गांधी अपना वोट कैसे डाल पाईं? 

10:15 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: राहत की खबर,घट रहा पुराने रेलवे ब्रिज का पानी

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह 7 बजे 207.33 मीटर था, जबकि एक दिन पहले यह इस मौसम में सबसे ज़्यादा 207.48 मीटर पर पहुँचा था। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिन में पानी और कम होने की संभावना है। पुराना रेलवे ब्रिज दिल्ली के लिए बाढ़ पूर्वानुमान केंद्र है।

10:05 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: टैरिफ विवाद के बीच भारत ने सिंगापुर से मिलाया हाथ

Aaj Ki Taza Khabar Live: टैरिफ को लेकर अमेरिका के साथ विवाद के बीच भारत ने सिंगापुर के साथ कई अहम डील की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के बीच गुरुवार (4 सितंबर, 2025) को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच 5 अहम डील पर हस्ताक्षर हुए।

08:56 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: IPL में ललित मोदी तोड़ चुके Broadcasting Rules

Aaj Ki Taza Khabar Live: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी (Lalit Modi ने दावा किया कि उन्होंने 2008 में टूर्नामेंट के पहले मैच के दौरान प्रसारण नियमों (broadcasting rules) का उल्लंघन किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स  (Kolkata Knight Riders) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच आईपीएल का पहला मुकाबला हुआ था और मोदी ने कहा कि वह उस मौके की गंभीरता को देखते हुए वह 'हर नियम तोड़ने' को तैयार थे।

08:20 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: फिर डोली अफगानिस्तान की धरती

Aaj Ki Taza Khabar Live: अफगानिस्तान में आज सुबह 3:16 बजे एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। इससे पहले गुरुवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जबकि उससे पहले 4.8 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए थे।

08:10 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Aaj Ki Taza Khabar Live: आंध्र प्रदेश के मंत्री लोकेश कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे। आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

07:30 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: यूक्रेन में सैनिक तैनात करने के लिए 26 देश हुए राजी

Aaj Ki Taza Khabar Live: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं ने गुरुवार को पेरिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ बैठक की। युद्धग्रस्त यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी पर चर्चा हुई। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि युद्धविराम के बाद 26 देश यूक्रेन में अपने सैनिक तैनात करने के लिए तैयार हैं।

06:36 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: अयोध्या आएंगे भूटान के प्रधानमंत्री

Aaj Ki Taza Khabar Live: बड़ी खबर ये है कि आज यानी 5 सितंबर को भूटान के PM दाशो शेरिंग तोबगे आज राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचेंगे। साथ ही वो अयोध्या का दौरा भी करेंगे।

06:30 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार भारी जल प्रवाह के कारण जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुँच गया है। यह 1963 के बाद से दर्ज किया गया तीसरा सबसे ऊँचा स्तर है। अब तक लगभग 12,000 लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।

06:02 (IST) 05 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: जापान के साथ ट्रंप का सौदा

Aaj Ki Taza Khabar Live: भारत के साथ टैरिफ विवाद के बीच, अमेरिका ने जापान के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को एक कार्यकारी आदेश जारी करके लागू किया गया और जापान से आयात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। दोनों देशों ने 500 अरब डॉलर से अधिक के निवेश पर भी सहमति जताई है।