Live

Aaj Ki Taza Khabar Live: Aaj Ki Taza Khabar Live: ISIS का आतंकी गिरफ्तार, 8 जगहों पर चल रही छापेमारी; नेपाल में बवाल जारी

Updated: September 10, 2025 10:39:53 AM IST
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। एक तरफ अगर एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन हैं तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी हैं। इसके अलावा, आपको बतातें चलें कि आज शाम तक चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10 बजे चुनाव में हिस्सा लेंगे और वोट डालेंगे। इसके बाद वो पंजाब और हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाका का दौरा करने के लिए रवाना हो जाएंगे। दिल्ली के मौसम की बात करें तो आईएमडी ने राजधानी में मंगलवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद युवा सड़क पर उतर गए हैं। हिंसक झड़प में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Summary: Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: भारत के उपराष्ट्रपति के लिए आज वोट डाले जाएंगे। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के बीच टक्कर है।

Live Updates

10:38 (IST) 10 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: ISIS का आतंकी गिरफ्तार, 8 जगहों पर चल रही केंद्रीय जांच एजेंसियों की छापेमारी

Aaj Ki Taza Khabar Live:  दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से एक संदिग्ध ISIS आतंकी अज़हर दानिश को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार,  उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था। इसके बाद दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में दिल्ली में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है। 8 जगहों पर छापेमारी चल रही है और लगभग 8 संदिग्धों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

22:12 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: पशुपतिनाथ मंदिर में तोड़फोड़

Aaj Ki Taza Khabar Live: नेपाल में हिंसा भड़कता जा रहा है। पशुपतिनाथ मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की खबर सामने आ रही है। 

21:06 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates: PM नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

19:42 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को मिली जीत

Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates:  सीपी राधाकृष्णन ने बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर उपराष्ट्रपति चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की है। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 781 में से 767 वोट पड़े।

18:34 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates: वोटों की गिनती शुरू

Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates:  उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गणना शुरू हो चुकी है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्यों ने गुप्त मतदान प्रणाली के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया।

17:11 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates:  प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपये

Aaj Ki Taza Khabar 9 September 2025 Live Updates:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। 

14:23 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: नेपाल के प्रधानमंंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर काठमांडू में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के चलते हालात लगातार खराब हो रहे थे, ऐसे में हालात पर काबू पाने की कड़ी में इस्तीफा दिया है। 

13:36 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: हिमाचल के दो मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पीएम के दौर पहले मचा हड़कंप

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादलों के फटने से भारी तबाही हुई है। इसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इसका जायजा लेने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस बीच हिमाचल के दो मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अधिक अलर्ट मोड़ पर आ गई है। 

12:53 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates:  देश छोड़कर जा सकते हैं केपी ओली, मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates:  सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन जारी है। बावजूद इसके कि सरकार ने अपना प्रतिबंध वापस ले लिया है। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार शाम को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए, मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। 

10:54 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:'कोई रास्ता नहीं बचा, खाली करो गाजा' पीएम नेतन्याहू ने कर दिया एलान

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates:  हमास को घुटनों पर लाने के लिए इजराइल ने अंतिम लड़ाई लड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से इजराइल आतंकी संगठन हमास की निगरानी चौकियों और एक ऊंची बिल्डिंग को निशाना बना रहा है। इस बीच ताजा हमले में गाजा 70 लोग मारे गए हैं। इस बीच पीएम नेतन्याहू ने लोगों को शहर छोड़ने की चेतावनी भी जारी कर दी है।

10:09 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी ने भी किया मतदान

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम तक चलेगा। इस बीच सुबह 10 बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना मतदान डाला। वोट डालने के बाद वह संसद भवन से रवाना हुए। वह मंगलवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। 

09:41 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरा, एक महिला की हुई मौत

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया।

09:28 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में आपस में भिड़े 2 अधिकारी

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में सेक्रेटरी ऑफ फाइनेंस यानी अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और संघीय आवास वित्त एजेंसी के निदेशक बिल पुल्टे के बीच मामला इतना गरमा गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

08:55 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: नेपाल में Gen Z Protest में अब तक 20 लोगों की मौत

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद युवा सड़क पर उतर गए हैं। हिंसक झड़प में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

08:54 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में आज गरज के साथ हो सकती है बारिश

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: दिल्ली के मौसम की बात करें तो आईएमडी ने राजधानी में मंगलवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

08:35 (IST) 09 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट

Aaj Ki Taza Khabar 09 September 2025 Live Updates: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। एक तरफ एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन हैं तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी हैं।