Live

Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम मोदी का NDA सांसदों को आदेश, जीएसटी दर में कटौती पर व्यापारियों से मिले

Updated: September 8, 2025 08:30:11 PM IST
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। आज इस मामले पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने दावे और आपत्ति की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा, बीजेपी सांसदों की वर्कशॉप आज भी होगी। इसमें पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। पीएम का समापन वक्तव्य होगा। पीएम मोदी रविवार को भी इस वर्कशॉप में शामिल थे। वो आखिरी पंक्ति में बैठे हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी के गुरदासपुर दौरे से पहले आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक होगी। पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करेंगे। इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि पंजाब के अलावा अन्य बाढ़ग्रस्त राज्यों का भी पीएम मोदी दौरा करेंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इजराइल के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक, ईडन बार ताल कहते हैं, हम (भारत और इजराइल) अवसरों और खतरों के बारे में एक ही दृष्टिकोण साझा करते हैं। हम कट्टरपंथियों के बीच एक समान विषय और इस तथ्य को देख सकते हैं कि वे हिंसा के माध्यम से खुद को व्यक्त करते हैं। भारत के साथ हमने जो घनिष्ठ सहयोग स्थापित किया है और ऐतिहासिक रूप से जो उच्च सम्मान प्राप्त है, उसके माध्यम से. साथ मिलकर, हम दुनिया को दिखा सकते हैं कि विभिन्न समाजों में कितनी समानताएं हो सकती हैं और वे लोगों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग कर सकते हैं।

Summary: Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। आज इस मामले पर सुनवाई होगी।

Live Updates

19:19 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम मोदी का NDA सांसदों को आदेश, जीएसटी दर में कटौती पर व्यापारियों से मिले

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों से भारत में निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 'स्वदेशी मेला' आयोजित करने और जीएसटी दर में कटौती पर व्यापारियों से मिलने को कहा।

17:44 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर का टॉप आतंकी ढेर, रहमान भाई के रूप में हुई पहचान

Aaj Ki Taza Khabar Live: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप आतंकी को किया ढेर, रहमान भाई के रूप में हुई पहचान।

17:13 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: NDA को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बोले- 'टूट जाएगा गठबंधन'

Aaj Ki Taza Khabar Live: RLJP अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि उन्हें लगता है कि चुनाव आते-आते NDA गठबंधन टूट जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किय कि 15-20 सितंबर के बीच महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो सकता है।

15:39 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार एसआईआर के लिए आधार को 12वें निर्धारित दतावेज के रूप में शामिल करें: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिया निर्देश

Aaj Ki Taza Khabar Live: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता की पहचान स्थापित करने के लिए आधार को 12वें निर्धारित दस्तावेज के रूप में शामिल करें। आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल, बिहार एसआईआर के लिए 11 निर्धारित दस्तावेज हैं जिन्हें मतदाताओं को अपने गणना फॉर्म के साथ जमा करना होता है।



15:26 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: नेपाल में Gen-Z के प्रदर्शन में 2 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: नेपाल में फेसबुक-यूट्यूब पर बैन के बाद Gen-Z का प्रदर्शन उग्र हो चुका है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की खबर है।

14:09 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: व्हाट्सएप हुआ डाउन, लोगों को हुई परेशानी

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: व्हाट्सएप में सोमवार को एक बार फिर व्यवधान उत्पन्न हो गया, जिससे उपयोगकर्ताओं को चैटिंग और स्टेटस पोस्ट करने में काफी परेशानी हुई।

13:19 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका का मानदेय बढ़ा

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ा दिया गया है। उन्हें अब 7 हजार से 9 हजार दिया जाएग। इसके अलावा, आंगनबाड़ी सहायिका का 4 हजार से बढ़ाकर 4500 रुपये मानदेय किया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है।

13:07 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: नेपाल में भारी बवाल, संसद में घुसे Gen-Z प्रदर्शनकारी

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: नेपाल की राजधानी काठमांडू की सड़कों पर आज जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।  हजारों की संख्या में Gen-Z लड़के और लड़कियां सड़कों पर उतर आए हैं और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

13:03 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार के कटिहार में NIA का छापा, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: देशभर के अलग-अलग राज्यों में चल रही NIA की बड़ी छापेमारी का असर अब बिहार के कटिहार में भी देखने को मिल रहा है। अचानक एनआईए की टीम ने सेमापुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में छापा मारा। गांव के रहने वाले इकबाल को एनआईए की टीम ने उनके घर से हिरासत में लिया है। सूत्र बताते हैं कि टीम ने बाकायदा इकबाल के परिवार को एक लिखित नोटिस भी सौंपा है। 

11:56 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: मथुरा के गोकुल स्थित रमणरेती आश्रम तक पहुंचा यमुना का पानी

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: मथुरा के गोकुल स्थित रमणरेती आश्रम तक यमुना का पानी पहुंच चुका है। कार्षणी गुरु शरणानंद महाराज के आश्रम में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। हालात यह कि आश्रम के अंदर ही नाव चलाई जा रही है।

10:03 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ जारी

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: कश्मीर जॉन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, कुलगाम के गुड्डर जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की SOG काम पर हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।

09:35 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: जम्मू कश्मीर में 22 जगहों पर NIA की छापेमारी जारी

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एक आतंकी साजिश मामले में 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 22 जगहों पर छापेमारी कर रही है।

09:31 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर और हिमाचल प्रदेश में चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री कांगाड़ा में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पंजाब भाजपा महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पीएम राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बारिश से तबाह हुए इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे। 

08:54 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से मनसा देवी पहाड़ी का हिस्सा ढहा

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि यहां मनसा देवी पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। इसके कारण भीमगोड़ा रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इसके साथ ही हरिद्वार देहरादून रेलवे मार्ग बंद गया है। 

08:35 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को दी आखिरी चेतावनी

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हमास (Hamas) को आखिरी चेतावनी दी है। उन्होंने रविवार (7 सितंबर) को चेतावनी दी कि हमास को गाजा (Gaza) में बंधकों की रिहाई के समझौते पर सहमत होना चाहिए।

07:58 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: पटना में बच्चों के मामूली विवाद में चल गई गोलियां

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर सोवरणा और हिरा टोला गांव में बच्चे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई उसके बाद देखते ही देखते मामला बढ़ते गया और दोनों गुटों में जमकर रोड़ेबाजी एवं गोलीबारी हुई, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

07:16 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली के लोगों को मिली बड़ी राहत, खतरे के निशान से नीचे बह रही यमुना नदी

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: 5 दिनों तक लगातार खतरे के निशान से ऊपर बहने वाली यमुना नदी का जलस्तर अब नीचे आ गया है। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रविवार रात को घटकर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे आ गया। इसके अलावा, अगर दिल्ली में आज की मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।

07:05 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: रूस के खिलाफ दूसरे चरण के प्रतिबंधों की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से यह पूछा गया कि क्या वह रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के दूसरे चरण और पुतिन को दंडित करने के लिए तैयार हैं। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हां।

#WATCH | Washington, DC | On being asked if he is ready to move to the second phase of sanctions against Russia and punishing Putin, US President Donald Trump says, "Yes, I am..."

(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/Z4QHLXA07y

— ANI (@ANI) <a href="

07:03 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का करेंगे दौरा

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरदासपुर दौरे से पहले आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक होगी। पीएम मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करेंगे।

06:49 (IST) 08 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार में जारी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Aaj Ki Taza Khabar 08 September 2025 Live Updates: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। आज इस मामले पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने दावे और आपत्ति की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया था।