Live

Aaj Ki Taza Khabar Live: PM मोदी ने ‘संसद कार्यशाला’ में की शिरकत

Updated: September 7, 2025 07:12:02 PM IST
Aaj Ki Taza Khabar Live (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: संसद परिवार में आज यानी रविवार (7 सितंबर, 2025) से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों की 2 दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हो रही है, जहां जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है। वहीं पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को क्रिकेट मैच के दौरान हुए एक धमाके में कम से कम एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह धमाका बाजौर जिले की खार तहसील में कौसर क्रिकेट मैदान में हुआ। दूसरी ओर, बिहार की राजधानी पटना के सीलमपुर में फायरिंग की घटना हुई। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि शनिवार शाम पटना के सलीमपुर में हथियारबंद बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसके परिवार के 3 लोग घायल हो गए। भारत की टीम एशिया पुरुष हॉकी खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। राजगीर खेल परिसर में शनिवार को भारत ने चीन को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर चौथी जीत दर्ज की। शिलानंद लाकरा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रविवार को ट्रॉफी जीतने वाली टीम सीधे विश्वकप में खेलेगी। अब फाइनल में भारत का मुकाबल दक्षिण कोरिया से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रहा है। उसके खजाने में पिछले पांच वर्षों के दौरान 14,627 करोड़ रुपये आए हैं। यह भी बड़ी बात है कि 4,193 करोड़ रुपये पिछले वित्तीय वर्ष में ही आए। इस प्रकार बीसीसीआई का ‘‘बैंक बैलेंस’’ 20,686 करोड़ रुपये हो गया है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

Summary: Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: संसद परिसर में आयोजित भाजपा सांसदों की 2 दिवसीय कार्यशाला में जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है।

Live Updates

19:10 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: PM मोदी ने 'संसद कार्यशाला' में की शिरकत

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "दिल्ली में 'संसद कार्यशाला' में शामिल हुआ। पूरे भारत से सांसद साथियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विविध मुद्दों पर अपने बहुमूल्य विचारों का आदान-प्रदान किया।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी पार्टी में 'संसद कार्यशाला' जैसे मंच महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये एक-दूसरे से सीखने और इस बात पर विचार-विमर्श करने के बेहतरीन मंच हैं कि हम लोगों की और बेहतर सेवा कैसे कर सकते हैं।"

16:56 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: वेदांता का हुआ JP Associates! अदाणी समूह बोली लगाने में पिछड़ा

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) को खरीदने के लिए वेदांता ने  17,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। जाहिर है इसमें अदाणी समूह पिछड़ गया। रियल एस्टेट समेत कई क्षेत्र में काम करने वाली JAL दिवालिया हो चुकी है। JAL को लोन देने वालों ने IBC के तहत कंपनी की बिक्री के लिए प्रक्रिया शुरू की है। वर्तमान में अदाणी और वेदांता समूह ने ही सबसे ऊंची बोलियां लगाईं। आखिरकार वेदांता ने 17,000 करोड़ रुपये की बोली लगा कर बाजी मार ली।

15:20 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: भारत ने एससीओ व्यापार मंत्रियों की बैठक में WTO केंद्रित निष्पक्ष व्यापार प्रणाली के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: भारत ने 6 सितंबर 2025 को व्लादिवोस्तोक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के व्यापार मंत्रियों की बैठक में साझा समृद्धि के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सामूहिक शक्तियों का लाभ उठाने की संभावनाओं पर जोर दिया और निर्यात विविधीकरण, निर्भरता कम करने और लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। एससीओ में दुनिया की 42% आबादी और वैश्विक व्यापार का 17.2% हिस्सा है, इसलिए भारत ने व्यापार प्रवाह बढ़ाने, कमजोरियों को दूर करने और पूरे क्षेत्र में समावेशी विकास को समर्थन देने के लिए समन्वित कार्रवाई के महत्व पर जोर दिया।

14:07 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बंगाली भाषा में लिखे जाएं साइन बोर्ड और होर्डिंग्स, कोलकाता नगर निगम ने जारी किया निर्देश

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: कोलकाता नगर निगम ने शहर के व्यावसायिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को एक बार फिर निर्देश जारी किए हैं कि वे भाषाई अधिकार को बढ़ावा देने और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए साइनबोर्ड, होर्डिंग और साइनेज पर बंगाली भाषा को शामिल करें। नगर आयुक्त धवल जैन द्वारा 30 अगस्त को जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 30 सितंबर तक इस आदेश का पालन करना होगा।

12:55 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा दे सकते हैं इस्तीफा

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि वे कब अपने पद को छोड़ेंगे, इसे लेकर कोई तारीख नहीं बताई गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वे किसी भी समय प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 

12:29 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में भाजपा सांसदों की कार्यशाला शुरू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: दिल्ली में बीजेपी सासंदो की कार्यशाला चल रही है। पीएम मोदी भी पहुंचे है। जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर पीएम का अभिनंदन हुआ।

11:04 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सक्रिय हुए सोनू सूद

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि पहले हम बागपुर जा रहे हैं, फिर सुल्तानपुर लोधी, फिर हम इस बेल्ट में फिरोजपुर, फाजिल्का, अजनाला जाएंगे। हर कोई आगे आ रहा है लेकिन बहुत से लोगों को जुड़ने की जरूरत है ताकि पंजाब जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़ा हो सके, यह निश्चित रूप से मुश्किल है लेकिन पंजाब को अपने पैरों पर वापस खड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि राशन सभी तक पहुंच गया है। लेकिन समस्या उनकी आजीविका की है, जिसे फिर से प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि वे जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़े हो सकें। हमारी योजना सभी प्रभावित गांवों तक पहुंचने की है।




10:39 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: खराब मौसम के कारण 13वें दिन वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: खराब मौसम और सुरक्षा चिंताओं के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार 13वें दिन भी स्थगित है। पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे तीर्थयात्रा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए असुरक्षित हो गया है।

10:12 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सितंबर को पंजाब दौरे पर रहने वाले हैं। यहां भारी बारिश के कारण लगभग 2 हजार गांव प्रभावित हैं। इस दौरे में पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

09:43 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: भारी बारिश के चलते आज गुजरात में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली हुई रद्द

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। यही कारण है कि जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है। भारी बारिश के चलते आज गुजरात में होने वाली अरविंद केजरीवाल की रैली रद्द कर दी गई। आज चोटिला गुजरात में अरविंद केजरीवाल की सभा होनी थी।

08:27 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: Hurricane Kiko ने बढ़ाई अमेरिका के कई राज्यों की टेंशन, फ्लैश फ्लडिंग और भूस्खलन का खतरा बढ़ा

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: Hurricane Kiko हरिकेन ‘किको’ कैटेगरी-4 का तूफान बनकर हवाई द्वीपसमूह की ओर बढ़ रहा है। वहीं लोरेना ने मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। कैलिफोर्निया सुर, बाजा कैलिफोर्निया, सोनोरा और सिनालोआ राज्यों में 30 सेंटीमीटर तक बारिश करा सकता है। इन इलाकों में फ्लैश फ्लडिंग और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 

08:22 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: यमुना नदी का जलस्तर हुआ कम

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: दिल्ली वालों के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर कम हो गया है। जिसकी वजह से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोहापुल रेलवे ब्रिज के पास आज यमुना का जलस्तर 205.59 मीटर पहुंचा है। हालांकि, यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

07:51 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: बिहार के हर परिवार की एक महिला को उसकी पसंद के मुताबिक रोजगार के लिए आर्थिक मदद की जाएगी। पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। दूसरी किस्त के रूप में दो लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी। शहरी इलाकों में रहने वाली महिलाएं पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगी। राज्यभर में 250 वाहनों के माध्यम से योजना को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।

07:21 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: राजधानी दिल्ली में रविवार को भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली के शाहदरा, मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम जिलों में बारिश होने की संभावना है। 



07:16 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: एशिया कप हॉकी के फाइनल में पहुंचा भारत, रविवार को दक्षिण कोरिया से होगा मुकाबला

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: भारत की टीम एशिया पुरुष हॉकी खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। राजगीर खेल परिसर में शनिवार को भारत ने चीन को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर चौथी जीत दर्ज की। शिलानंद लाकरा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। रविवार को ट्रॉफी जीतने वाली टीम सीधे विश्वकप में खेलेगी। अब फाइनल में भारत का मुकाबल दक्षिण कोरिया से होगा।

07:01 (IST) 07 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीएसटी सुधारों के लिए किया जाएगा सम्मानित

Aaj Ki Taza Khabar 07 September 2025 Live Updates: संसद परिवार में आज यानी रविवार (7 सितंबर, 2025) से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों की 2 दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हो रही है, जहां जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किए जाने की उम्मीद है।