Live

Aaj Ki Taza Khabar Live: GST परिषद ने दी मंजूरी, अब केवल 5% और 18% टैक्स स्लैब होंगे लागू

Updated: September 3, 2025 11:25:45 PM IST
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: चंडीगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को भी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर इस मानसून में पहली बार 206 मीटर के पार पहुंच गया, जिसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अब तक 10,000 से अधिक लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित शिविरों में शिफ्ट किया है। राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते हुए आपातकालीन कदम उठाए जा रहे हैं। पाकिस्तान में मंगलवार रात क्वेटा के शाहवानी स्टेडियम में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (BNP-M) की रैली में विस्फोट हुआ। जानकारी के अनुसार, इस हमले में 13 लोगों की मौत और 29 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। नोएडा-गाजियाबाद में आज सारे स्कूल में बंद रहेंगे। बारिश को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिकी अंतरिक्ष कमान मुख्यालय को कोलोराडो से अलबामा स्थानांतरित किया जाएगा, जो राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा लिए गए निर्णय को पलट देगा।

Summary: Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, पाकिस्तान के क्वेटा में ब्लास्ट से 13 लोगों की मौत

Live Updates

23:25 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 12% से घटकर शून्य हो गया

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 12% से घटकर शून्य हो गया है। उन्होंने आगे कहा, "ट्रैक्टर, मिट्टी तैयार करने या खेती के लिए कृषि, बागवानी और वानिकी मशीनें, कटाई या थ्रेसिंग मशीनें, जिनमें पुआल या चारा बेलर, घास या भूसा मूवर, खाद बनाने की मशीनें आदि शामिल हैं, जैसे कृषि उत्पाद 12% से घटकर 5% हो गए हैं। 12 निर्दिष्ट जैव-कीटनाशकों पर जीएसटी 12% से घटकर 5% हो गया है। इसके अलावा, 12% से घटकर 5% प्राकृतिक मेन्थॉल है... फिर से, 12% से घटकर 5%, हस्तशिल्प और श्रम-प्रधान क्षेत्र भी। ये क्या हैं? हस्तशिल्प, संगमरमर, ट्रैवर्टीन ब्लॉक, ग्रेनाइट ब्लॉक और चमड़े के सामान। सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटकर 18% हो गया है। 33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी 12% से घटकर शून्य हो गया है।"

उन्होंने कहा, "कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और अन्य गंभीर दीर्घकालिक बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाओं और औषधियों की कीमत 5 से घटाकर 0 और 3 कर दी गई है। कई दवाओं की कीमत 12% से घटकर 5% हो गई है... इसी तरह, दृष्टि सुधारने वाले चश्मों और गॉगल्स की कीमत भी 28% से घटकर 5% हो गई है।"

21:55 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: GST परिषद ने दी मंजूरी, अब केवल 5% और 18% टैक्स स्लैब होंगे लागू

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में बुधवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक में 5% और 18% के दोहरे जीएसटी स्लैब को मंजूरी दे दी गई। इस तरह काउंसिल ने 12% और 28% के स्लैब का पूरी तरह हटा दिया है। इस तरह अब दो ही मुख्य स्लैब रहेंगे। 5% और 18%। इसमें 12% वाले करीब 99% आइटम को 5% में और 28% वाले ज्यादातर सामान को 18% में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे कारोबारियों और लोगों के राहत मिलेगी।

14:39 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: ABVP के उम्मीदवार गौरव वीर सोहल बने पंजाब विश्वविद्यालय के अध्यक्ष

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवार गौरव वीर सोहल अध्यक्ष चुने गए। पहली बार एबीवीपी से गौरव वीर सोहल ने 2953 वोट लेकर जीत हासिल की है। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट के लिए साथ यूनियन से अश्मित सिंह ने 3249 वोट लेकर जीत हासिल की है। इसके अलावा सेक्रेटरी पद के लिए अभिषेक डागर ने 3262 वोट हासिल कर जीत ली है। जॉइंट सेक्रेटरी पद के लिए मोहित मंडेरा ने 3128 वोट के साथ जीत हासिल की है। मोहित मंडेरा ने एनएसयूआई के साथ गठबंधन किया था।

14:25 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: महंगा हुआ जोमैटो से खाना मंगवाना

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है .एटर्नल लिमिटेड ने फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ाकर 10 से 12 रुपये कर दी है  दीपिंदर गोयल की कंपनी ने अगस्त 2023 में 2 रुपये से फीस की शुरुआत की थी और कई बार इसे बढ़ाया। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर 25 करोड़ रुपये रहा, लेकिन रेवेन्यू 7,167 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। शेयर बाजार में भी स्टॉक ने बीते 6 महीनों में 45% से ज्यादा की तेजी दर्ज की है।

14:15 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए लोगों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से 31 दिसंबर 2024 तक भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के सदस्यों को पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेजों के बिना भी देश में रहने की अनुमति दी जाएगी। 

12:26 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में तैनात की गई NDRF की टीम

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: दिल्ली में युमना नदी उफनाई हुई है। बाढ़ और जलभराव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हैं। इस बीच कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि यहां पर तकरीबन 5-6 फीट पानी है। निचले इलाकों के घरों से लोगों को निकाल लिया गया है। अभी कुछ लोग और भी हैं जिन्हें बोला गया है कि सुरक्षित जगहों पर आ जाएं। मंगलवार रात से ही टीम यहां तैनात है. हम हर प्रकार की स्थिति के लिए तैयार हैं। 

10:39 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: के. कविता आज दे सकती है एमएलसी पद से इस्तीफा

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates:  के. कविता आज विधान परिषद के लिए एमएलसी पद से इस्तीफा दे सकती हैं, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अपना पक्ष रखेंगी। कविता जल्द ही नई पार्टी शुरू कर सकती हैं, तीन नामों पर विचार चल रहा है। कविता जुबली हिल्स उपचुनाव में टिकट देंगी या किसी पार्टी का समर्थन करेंगी, यह एक बड़ा सवाल है।

09:50 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिग बैश लीग में खेलेंगे अश्विन?

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: रविचंद्रन अश्विन जल्द ही बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले हाई-प्रोफाइल भारतीय क्रिकेटर बनकर इतिहास रच सकते हैं। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो 38 वर्षीय ऑफ-स्पिनर इस सीजन की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख टी20 प्रतियोगिता में खेल सकते हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने अश्विन के साथ बातचीत शुरू कर दी है। यह संपर्क अश्विन द्वारा पिछले हफ्ते आईपीएल से संन्यास की घोषणा के तुरंत बाद हुआ है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने विभिन्न लीगों में खेल के अन्वेषक बनने की बात कही थी, और अब बीबीएल इस यात्रा का पहला पड़ाव बनता दिख रहा है।

09:40 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: चेक बाउंस के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- समझौता कर जेल से बच सकते हैं

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार (02 सितंबर, 2025) को कहा कि चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यदि कोई व्यक्ति शिकायतकर्ता के साथ समझौता कर लेता है तो वह जेल की सजा से बच सकता है। न्यायालय ने कहा कि एक बार दोनों पक्षों के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत दोषसिद्धि कायम नहीं रह सकती। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि चेक बाउंस का अपराध मुख्य रूप से एक दीवानी अपराध है और इसे विशेष रूप से समझौता योग्य बनाया गया है।

08:10 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया में सीईओ गोलमेज सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को सेमीकॉन इंडिया में सीईओ गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 4 सितंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:30 बजे ‘सीईओ गोलमेज सम्मेलन’ में भी शामिल होंगे। इस सत्र में दुनिया की प्रमुख तकनीकी कंपनियों के सीईओ और विशेषज्ञों के साथ भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में संभावनाओं और रणनीतियों पर चर्चा होगी।

07:39 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: चीन में हो रही विक्ट्री डे परेड, पुतिन-किम समेत 25 से ज्यादा देश शामिल

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: चीन में विक्ट्री डे परेड की जा रही है। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन और नॉर्थ कोरिया के किम जोंग भी शामिल हुए हैं। साथ ही 25 से ज्यादा देश इस परेड में शामिल हो रहे हैं।

07:08 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: ट्रंप ने अमेरिकी अंतरिक्ष कमान मुख्यालय को किया शिफ्ट

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिकी अंतरिक्ष कमान मुख्यालय को कोलोराडो से अलबामा स्थानांतरित किया जाएगा, जो राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा लिए गए निर्णय को पलट देगा।

07:01 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर इस मानसून में पहली बार 206 मीटर के पार पहुंच गया, जिसके चलते निचले इलाकों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। अब तक 10,000 से अधिक लोगों को प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित शिविरों में शिफ्ट किया है। राजधानी और एनसीआर क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते हुए आपातकालीन कदम उठाए जा रहे हैं। 



06:59 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: पाकिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट से 13 लोगों की मौत

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: पाकिस्तान में मंगलवार रात क्वेटा के शाहवानी स्टेडियम में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (BNP-M) की रैली में विस्फोट हुआ। जानकारी के अनुसार, इस हमले में 13 लोगों की मौत और 29 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

06:47 (IST) 03 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: चंडीगढ़ में भारी बारिश को देखते हुए आज भी बंद रहेंगे स्कूल

Aaj Ki Taza Khabar 03 September Live Updates: चंडीगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को भी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।