Live

Aaj Ki Taza Khabar Live: पीयूष गोयल का बयान “नवंबर तक भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने की भारत को उम्मीद”

Updated: September 2, 2025 09:40:34 PM IST
Aaj Ki Taza Khabar Live Updates (आज की ताजा खबर लाइव अपडेट्स)

Aaj Ki Taza Khabar 02 September 2025 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देना है। वहीं लखनऊ में आज योगी कैबिनेट की बैठक होगी। संभल हिंसा न्यायिक जांच रिपोर्ट पेश होगी। दूसरी तरफ दिल्ली हाई कोर्ट फरवरी 2020 में हुए दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) मामले में आज शरजील इमाम, उमर खालिद और अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुना सकता है। जम्मू में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर आज भी सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रहेंगे। जबकि जम्मू विश्वविद्यालय ने भी सभी परीक्षाएं चार सितंबर तक स्थगित कर दी हैं। अमित शाह का जम्मू से दिल्ली लौटते समय उड़ान खराब मौसम के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराना पड़ा। जम्मू-दिल्ली मार्ग पर तेज हवाओं, बारिश और कम विजिबिलिटी के चलते निकटतम हवाई अड्डे जयपुर पर उतरने का निर्णय लिया गया।

Summary: Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देना है। वहीं लखनऊ में आज योगी कैबिनेट की बैठक होगी। संभल हिंसा न्यायिक जांच रिपोर्ट पेश होगी।

Live Updates

21:38 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: पीयूष गोयल का बयान "नवंबर तक भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने की भारत को उम्मीद"

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) इस साल शरद ऋतु या नवंबर तक पूरा हो जाएगा। गोयल ने मुंबई में वार्षिक वैश्विक निवेशक सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच इस समझौते को लेकर जारी बातचीत में ‘थोड़े बहुत’ भू-राजनीतिक मुद्दों ने व्यापारिक मसलों को पीछे छोड़ दिया था।

21:04 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: 'हो जाओ सावधान, वरना होगी मुश्किल' भारत ने पाकिस्तान को जारी किया अलर्ट

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश के कारण प्रमुख बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ना पड़ रहा है। इसके चलते भारत ने पाकिस्तान को सतलुज नदी में बाढ़ की आशंका के चलते चेतावनी जारी की है। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि ये अलर्ट मानवीय आधार पर इस्लामाबाद भेजा गया है। संभावित बाढ़ के मद्देनजर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से सावधानी बरतने की बात कही गई है। पिछले हफ़्ते भी भारत ने तवी नदी में संभावित बाढ़ के लिए तीन अलर्ट जारी किए थे।

20:49 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: मंडी जिले में भूस्खलन में कम से कम 5 लोग दबे

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के सुंदरनगर के जंगम बाग इलाके में भूस्खलन में कम से कम 5 लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

20:27 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: भारी बारिश के चलते गौतम बुद्ध नगर में सभी सरकारी और निजी स्कूल कल बंद

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर, छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गौतम बुद्ध नगर में सभी सरकारी और निजी स्कूल (नर्सरी से कक्षा 12 तक) कल बंद रहेंगे।

18:51 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: DEO ने मतदाता सूची में पंजीकरण को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भेजा नोटिस

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: जिला निर्वाचन कार्यालय, नई दिल्ली ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराने के लिए नोटिस भेजा है। 

17:12 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: KCR की बेटी के. कविता के खिलाफ BRS का एक्शन, पार्टी ने किया सस्पेंड

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) ने एमएलसी के. कविता को मंगलवार (2 सितंबर) को पार्टी से निलंबित कर दिया। उन्हें पार्टी के खिलाफ बयानबाजी के चलते सस्पेंड किया गया है। निलंबन का फैसला कविता के पिता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने लिया है। BRS ने कहा है कि कविता की गतिविधियां पार्टी के खिलाफ रही हैं, इसी वजह से फैसला लिया गया है।

16:26 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: NDA ने 4 सितंबर को बिहार बंद बुलाया, PM की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान पिछले दिनों राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक बातें कही गईं। इस दौरान प्रधानमंत्री को मां की गाली दी गई। यह अलग बात है कि इस दौरान वहां तेजस्वी यादव और राहुल गांधी मौजूद नहीं थे। अब इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार (4 सितंबर) को बिहार बंद का आह्वान किया है। BJP के बिहार बंद को NDA के सभी दलों का समर्थन है। इस दौरान रेल सेवा को छोड़कर सड़क और यातायात बंध रखने की अपील की गई है।

13:54 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार में राहुल-तेजस्वी के मंच से मां को दी गई गाली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्या-क्या कहा?

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार की महिलाओं के लिए जीविका निधि सहकारी संघ की शुरुआत की। उन्होंने इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के कार्यक्रम में उनकी मां पर कथित टिप्पणी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि मां ही तो हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है। इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ उसकी मैंने कभी कल्पना तक नहीं की थी। किसी बिहार के मेरे भाई-बहन ने कल्पना नहीं की होगी। हिंदुस्तान के किसी व्यक्ति ने कल्पना नहीं की होगी।

12:45 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: नीतीश कुमार कैबिनेट का बड़ा फैसला, महिलाओं के स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपये

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, नीतीश कुमार कैबिनेट ने महिलाओं के स्वरोजगार के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि पहली किस्त के रूप में दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग को दी गई है, जो महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने और उनकी पात्रता की जांच करेगा। 

12:40 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेमीकॉन इंडिया 2025 के कार्यक्रम में क्या-क्या कहा?

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सेमीकॉन इंडिया 2025 के कार्यक्रम को संबोधित किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सेमीकॉन इंडिया केवल एक सेमिनार या कार्यक्रम नहीं है, बल्कि राष्ट्र के तकनीकी पुनर्जागरण का प्रतीक है। जब पूरी दुनिया आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों की समस्याओं से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

12:35 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में क्या-क्या कहा?

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता। आगे उन्होंने कहा कि हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था। लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है। यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है।

11:52 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की भारत की आलोचना

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को बेहद एकतरफा बताते हुए उनकी आलोचना की है और कहा है कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क शून्य करने की पेशकश की थी। ट्रंप ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की आलोचना करते हुए उसे पक्षपातपूर्ण आर्थिक संबंध और भारत द्वारा रूसी हथियारों और तेल की खरीद को लेकर आड़े हाथों लिया, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में और गिरावट का संकेत मिलता है।

10:59 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, विमान पक्षी से टकरा गया था इसी के बाद पायलट ने नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई। घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे।  हवा में एक पक्षी से टकराने की वजह से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट की समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।



10:46 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, झुग्गियों में भरा पानी

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: यमुना नदी फिलहाल खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। इसी के चलते यमुना किनारे बसे यमुना बाजार में बसी झुग्गियों में पानी भर गया है।

10:12 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 207.45 अंक चढ़कर 80,571.94 पर पहुंचा। इसके अलावा, निफ्टी 60.8 अंक बढ़कर 24,685.85 पर पहुंच गया है।

09:53 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: Asia Cup 2025 से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने लिया संन्यास

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज आसिफ अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 2018 में डेब्यू करने वाले आसिफ ने वनडे और टी20 में 79 मैच खेले दो साल से टीम से बाहर चल रहे आसिफ ने वापसी की उम्मीद खत्म होने पर ये फैसला किया।

09:43 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे बड़ा एलान करेंगे

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बिहार की अपनी माताओं, बहनों और बेटियों के पास अवसरों की कोई कमी न रहे, इसके लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए एक बड़ी पहल का शुभारंभ करूंगा।"

09:40 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: मुंबई पुलिस ने जरांगे को नोटिस जारी कर आजाद मैदान खाली करने को कहा

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कार्यकर्ता मनोज जरांगे और उनकी टीम को एक नोटिस जारी कर शहर के आजाद मैदान को खाली करने को कहा है, जहां वह मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं।

09:19 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: मिचेल स्टार्क ने T20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने T-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 T-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। मिचेल स्टार्क ने साल 2012 में T-20 की इंटरनेशनल पिच पर डेब्यू किया था। उनका T20 इंटरनेशनल करियर 13 साल का रहा। उन्होंने अपना आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच जून 2024 में भारत के खिलाफ खेला था।

08:50 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: यमुना नदी में उफान के कारण खोले गए ओखला बैराज के सभी गेट

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: मंगलवार सुबह दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर 205.75 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। नदी का बढ़ता जलस्तर शहर के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर रहा है।

08:29 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: योगी कैबिनेट बैठक में आज पेश की जाएगी संभल की न्यायिक जांच रिपोर्ट

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सम्भल न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट पेश की जा सकती है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा और मुहर लगने की संभावना है। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

08:13 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: यमुना में जलस्तर बढ़ने से आज शाम बंद होगा पुराना लोहा पुल

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मंगलवार को यमुना उफान पर पहुंच जाएगी। इससे पहले जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। यमुना के पास जाने पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार को जल स्तर 206 मीटर से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में देर शाम को पुराना लोहा पुल वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया जाएगा। यातायात पुलिस रूट डायवर्ट करेगी। पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

07:49 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: खराब मौसम के चलते जम्मू-चंडीगढ़ में स्कूल बंद

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: मौसम संबंधी अलर्ट और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन को देखते हुए जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 2 सितंबर को बंद रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। इसी तरह चंडीगढ़ में खराब मौसम को देखते हुए स्कूल को बंद कर दिया गया है।

07:07 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: बिना इंटरव्यू नहीं मिलेगा वीजा! अमेरिका में नया नियम आज से लाग

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में अमेरिका में जा रहे लोगों के लिए अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है। अब अमेरिका में नए वीजा इंटरव्यू नियम लागू हो गए हैं, जिससे भारतीय वर्कर्स और स्टूडेंट्स प्रभावित होंगे। अमेरिका ने 'इंटरव्यू वेवर लिस्ट' यानी वो लिस्ट, जिसमें अलग-अलग वीजा कैटेगरी के आवेदकों के लिए इंटरव्यू से छूट की जानकारी दी गई है, उसको बदल दिया है। अब लगभग सभी विदेशी नागरिकों को यूएस वीजा पाने के लिए अमेरिकी दूतावास जाकर इंटरव्यू देना होगा।

06:52 (IST) 02 Sep 2025

Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम मोदी आज सेमीकॉन इंडिया का करेंगे उद्घाटन

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देना है।