Inkhabar Hindi News

बच्चे और युवा भी हार्ट अटैक के चपेट मे, बचाव के लिए खाएं ये 5 सुपरफ्रूट्स

बच्चे और युवा भी हार्ट अटैक के चपेट मे, बचाव के लिए खाएं ये 5 सुपरफ्रूट्स

आजकल दिल से जुड़ी बीमारियाँ जैसे हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण बन गई हैं।

लेकिन अगर हम अपनी रोज़ की खाने की आदतों में थोड़ा बदलाव करें और कुछ हेल्दी फल खाने लगें, तो दिल को काफी हद तक ठीक रखा जा सकता है।

 चलिए जानते हैं ऐसे 5 खास फल जो दिल को मज़बूत और हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

 सेब रोज़ एक सेब खाना दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें एक तरह का फाइबर होता है जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो सूजन कम करते हैं और ब्लड की नलियों को प्रोटेक्ट करते हैं।

खट्टे फल (जैसे संतरा, नींबू, मौसमी, अंगूर) इन फलों में विटामिन C, फाइबर और कुछ ज़रूरी पौष्टिक चीज़ें होती हैं जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं और दिल की नसों को साफ और हेल्दी रखते हैं।

6. बेरीज (जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी) इन फलों में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की सूजन और थकान जैसी चीज़ों को कम करते हैं। ये दिल की धड़कन को ठीक रखते हैं और ब्लड प्रेशर भी सही बनाए रखने में मदद करते हैं।

 अनार अनार खाने से खून का बहाव अच्छा रहता है और दिल की नसों की परतें सुरक्षित रहती हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को नुकसान पहुंचाने से रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है।

अंगूर अंगूर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो नसों को आराम देते हैं, सूजन कम करते हैं और दिल की नसों को ठीक रखते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को भी बैलेंस में रखते हैं।

सिर्फ फल खाना ही काफी नहीं होता। इसके साथ-साथ आपको रोज़ थोड़ी एक्सरसाइज करनी चाहिए, स्ट्रेस कम रखना चाहिए और समय-समय पर चेकअप भी कराते रहना चाहिए। यही सब मिलकर आपके दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं।

Read More